एक्सप्लोरर

बिहार: कांग्रेस ने अपने कार्यक्रम में अल्पेश ठाकोर को नहीं भेजा निमंत्रण

अल्पेश ठाकोर को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं दिए जाने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के इन नेताओं ने उसका सीधे तौर पर जवाब देने से बचने की कोशिश की.

पटना: कांग्रेस ने बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह को लेकर आगामी 21 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में अल्पेश ठाकोर को निमंत्रण नहीं भेजा है. बता दें कि गुजरात में बिहारियों के खिलाफ हिंसा को लेकर कांग्रेस फजीहत झेल रही है. गुजरात में बिहार के लोगों के खिलाफ हुए हिंसा को लेकर अल्पेश ठाकोर आरोपों का सामना कर रहे हैं.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और पार्टी के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश सिंह ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि कार्यक्रम में तेजस्वी प्रसाद यादव और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के अध्यक्ष जीतन राम मांझी, कांग्रेस के बिहार मामलों के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, वरिष्ठ नेता मीरा कुमार, शकील अहमद और अन्य इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. जब उनसे पूछा गया कि क्या अल्पेश ठाकोर भी इसमें शामिल होंगे, उन्होंने बताया कि उन्हें निमंत्रण नहीं भेजा गया है.

अल्पेश ठाकोर को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं दिए जाने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के इन नेताओं ने उसका सीधे तौर पर जवाब देने से बचने की कोशिश की. उन्होंने गुजरात की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए उत्तर भारतीयों पर हुए हमले और उनके पलायन के लिए अल्पेश को जिम्मेवार ठहराया है. उन्होंने कहा कि अगर अल्पेश दोषी हैं तो उनके खिलाफ वहां की सरकार कार्रवाई क्यों नहीं करती. गौरतलब है कि अखिलेश सिंह द्वारा श्री कृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पिछले साल आयोजित कार्यक्रम में आरजेडी प्रमुख और तेजस्वी के पिता लालू प्रसाद शामिल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट का शामली में भी असर, दिल्ली आने-जाने वाली 13 ट्रेनें रद्द
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
लखनऊः BJP महिला मोर्चा ने कांग्रेस दफ्तर का किया घेराव, राहुल गांधी के खिलाफ हल्ला बोल
दिल्ली प्रोटेस्ट: CJP की रत्ना सिंह पहुंचीं कोर्ट, पुलिस के खिलाफ FIR की मांग
दिल्ली प्रोटेस्ट: CJP की रत्ना सिंह पहुंचीं कोर्ट, पुलिस के खिलाफ FIR की मांग
देश में अघोषित इमरजेंसी है? अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर सुप्रिया सुले ने उठाए सवाल
देश में अघोषित इमरजेंसी है? अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर सुप्रिया सुले ने उठाए सवाल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
CJP प्रोटेस्ट: 'अब उन्हें तय करना है कि...', अभिजीत दीपके से ऐसा क्यों बोली दिल्ली पुलिस?
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget