एक्सप्लोरर

बिहार के हाजीपुर में मॉब लिंचिंग की घटना, खंभे से बांधकर शख्स की पिटाई, वीडियो वायरल

हाजीपुर में एक युवक को अपराधी बताकर लोगों ने खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा. इसका वीडियो वायरल हो गया है. बाद में पुलिस ने पिटाई खाने वाले शख्स को ही जेल भेज दिया. शख्स की मां ने कहा कि लोगों ने खुंदक निकालने के लिए बेटे को पीटा है.

हाजीपुर: बिहार में मॉब लिचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. लोग खुद ही कानून को हाथ में लेने पर आमादा हैं. ताजा मामला बिहार के हाजीपुर का है. यहां एक युवक को लोगों ने खंभे से बांधकर लात-घूसों से बुरी तरह पीटा. इसका वीडियो वायरल हो गया है. इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के आरोप के बाद पिटाई खाने वाले शख्स को ही जेल भेज दिया.

मामले में खुलासा हुआ कि पिटाई खाने वाला युवक स्थानीय समाजसेवी और जनप्रतिनिधि का बेटा था. लोगों ने अपराधी बताकर उसकी पिटाई की. पीड़ित शख्स की मां ने बताया कि इलाके में खुन्नस रखने वाले कुछ लोग उसके बेटे को घर से बुलाकर ले गए और बाजार में बांध कर पिटाई कर दी. पीड़ित शख्स की मां ने कहा, ''मेरे बेटे को कुछ लोग घर से बुला कर ले गए थे. समाजसेवी और जनप्रतिनिधि होने की वजह से कुछ लोग खुंदक रखते है और उनलोगो ने खुंदक निकालने के लिए मेरे बेटे को पीटा है.''

दिलचस्प ये है कि पुलिस ने पिटाई खाने वाले युवक को अपराधी मानकर जेल भेज दिया. घटना का वीडियो सामने आने के बाद जिले के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कहा की मामले की जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि बेशक कोई अपराधी हो लेकिन कानून हाथ में लेने वालो के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

एसपी ने मीडिया से कहा, ''मैंने आपके माध्यम से अभी वीडियो देखा है. कारण का पता किया जाएगा कि किस वजह से मारपीट की जा रही है. चाहे जो भी हो किसी को भी इस तरीके से पीटने का अधिकार नहीं है. इस तरह के मामलों में पुलिस को निर्देश दिया गया है कि कार्रवाई करें.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget