एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव के क्षेत्र में जलाए गए 20 दलितों के घर, गरमाई राजनीति

पूर्व मंत्री और जेडीयू के नेता अशोक चौधरी ने गांव का दौरा किया और पीड़ितों से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया. इधर, राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया है कि आरजेडी के दबंग लोगों ने दलित के घरों में आग लगाई है.

हाजीपुर: तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में दलितों के घरों में आग लगाए जाने की घटना को लेकर बिहार की राजनीति गरम हो गई है. वैशाली जिले के राघोपुर थाने के मलिकपुर गांव में गांव के ही कुछ लोगों ने दलितों के 20 घरों को आग के हवाले कर दिया. इस क्रम में सभी घर जलकर राख हो चुके हैं.

इस बीच, पूर्व मंत्री और जेडीयू के नेता अशोक चौधरी ने गांव का दौरा किया और पीड़ितों से मिलकर उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया. इधर, राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने शुक्रवार को आरोप लगाया है कि आरजेडी के दबंग लोगों ने दलित के घरों में आग लगाई है. उन्होंने कहा कि दबंगों ने दलितों के साथ मारपीट भी की. दबंगों को आरजेडी की तरफ से संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में वैशाली जिले के पुलिस अधीक्षक से बात कर पूरी जानकारी ली है. उन्हें तत्काल उचित कार्रवाई करने को कहा गया है.

पुलिस के अनुसार, भूमि विवाद में गांव के ही एक पक्ष के लोगों ने गत सोमवार को दूसरे पक्ष के एक घर में आग लगा दी थी. आग की लपटों ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया था. घटना में लगभग 10 लाख की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है. सभी पीड़ित दलित समुदाय के बताए जा रहे हैं.

इस मामले पर आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि नीतीश सरकार में कानून का डर खत्म हो गया है. दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि समुदाय बदमाश नहीं होता, बल्कि व्यक्ति गलत होता है. इधर, जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव देश की बात करते हैं. उनके क्षेत्र में दलितों पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन उनसे मिलने की बात तो दूर इस पर उन्होंने एक बयान तक नहीं दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget