एक्सप्लोरर

बिहार: जेडीयू के लिए 'त्याग' करेगी बीजेपी, 2014 में जीती पांच सीटें छोड़ सकती है

सूत्रों के मुताबिक बीजेपी और जेडीयू के बीच लोकसभा सीटों की पहचान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं. सीटों की पहचान के लिए जातीय समीकरण को महत्व दिया गया है. इसके साथ ही बीजेपी अपनी पांच ऐसी लोकसभा सीटें जेडीयू के लिए छोड़ेगी जो उसने 2014 के लोकसभा चुनाव में जीती थीं.

नई दिल्ली: जेडीयू ने बिहार में लोकसभा सीट बंटवारे के लिए बीजेपी को 50-50 फीसदी वाला फॉर्मूला दिया है. फॉर्मूले के तहत गठबंधन के अन्य सहयोगियों को सीटें देने के बाद बाकी बची सीटों को बीजेपी और जेडीयू में बराबर-बराबर बांटा जाएगा. जेडीयू सूत्रों के मुताबिक इस फॉर्मूले पर बीजेपी ने भी सहमति दे दी है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी और जेडीयू के बीच लोकसभा सीटों की पहचान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं. सीटों की पहचान के लिए जातीय समीकरण को महत्व दिया गया है. इसके साथ ही बीजेपी अपनी पांच ऐसी लोकसभा सीटें जेडीयू के लिए छोड़ेगी जो उसने 2014 के लोकसभा चुनाव में जीती थीं.

इस तरह से इस फार्मूला के तहत जेडीयू को 16, बीजेपी को 17, एलजेपी को पांच और आरएलएसपी को दो सीटें मिलनी हैं. इस फ़ॉर्मूले में बीजेपी की 17वीं लोकसभा सीट औरंगाबाद की होगी जिस पर आरएलएसपी के बागी अरुण कुमार बीजेपी के टिकट पर लड़ सकते हैं. इस फॉर्मूले के तहत जेडीयू ने ये भी शर्त रखी थी कि बंटवारे के बाद सीटों की विषम संख्या बचने पर उसके हिस्से की सीटों को कम करने के बजाय एक ज्यादा ही दी जाए. हालांकि ये बीजेपी को स्वीकार है या नहीं इस पर कोई स्पष्टता नहीं हो पाई है.

गठबंधन में अन्य दलों को कितनी सीटें दी जाएंगी इसको लेकर जेडीयू को कोई आपत्ति नहीं हैं. एलजेपी और आरएलएसपी के लिए सीटों का फैसला बीजेपी को करना है. इसके लिए पिछले विधानसभा चुनाव को आधार बनाया जा रहा है. ऐसी सूरत में दोनों ही दलों की सीटें कम होने का अनुमान है. सूत्रों को कहना है कि इस मससे पर बात बहुत आगे नहीं बढ़ पाई है और अंतिम फॉर्मूला नवंबर के अंत में सामने आ पाएगा.

सूत्रों के मुताबिक 2019 में NDA के गठबंधन दलों को यानी एलजेपी और आरएलएसपी को उतनी सीटें नहीं मिल पाएंगी जितनी 2014 में उनके हिस्से आई थी. यानि एलजेपी और आरएलएसपी को कम सीटो पर संतोष करना होगा. नवंबर महीने के अंत में अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच बैठक होगी और इसके बाद सीटों के बटवारे के एलान भी हो जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
भरतपुर व्यापारी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, 25-25 हजार के दो इनामी शूटर गिरफ्तार
Uttarakhand Weather: 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
उत्तराखंड में 14 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, भूस्खलन का बढ़ा खतरा; लोगों से सतर्क रहने की अपील
'...इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट' WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज
'...इसलिए तो कुश्ती में चौथी पोजिशन लाई थीं विनेश फोगाट' WFI अध्यक्ष संजय सिंह का तंज
UP विधानसभा चुनाव में होने जा रही है इस दल की एंट्री, गठबंधन नहीं तो 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
UP विधानसभा चुनाव में होने जा रही है इस दल की एंट्री, गठबंधन नहीं तो 100 सीटों पर लड़ेगी पार्टी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget