एक्सप्लोरर

अब्दुल बारी सिद्दीकी पुराने नेता हैं, नीतीश कुमार उनसे क्यों नहीं मिल सकते- सीपी ठाकुर

बिहार बीजेपी के सीनियर नेता और राज्य सभा सांसद सीपी ठाकुर ने कहा कि अब्दुल बारी सिद्दीकी बिहार के पुराने नेता हैं, उनसे नीतीश कुमार क्यों नहीं मिल सकते. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार ही अगले चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. इससे पहले सुशील मोदी ने ये बात कही थी.

नई दिल्ली: आरजेडी के सीनियर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी और सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात बिहार में चर्चा का विषय है. सब इस मुलाकात का अपना-अपना मतलब निकाल रहे हैं. रविवार को दभंगा के अलीनगर में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने के दौरान नीतीश कुमार आरजेडी नेता सिद्दीकी के घर मुलाकात करने पहुंचे थे. अलीनगर में ही सिद्दीकी का भी घर है. वहां मुख्यमंत्री ने चाय-नाश्ता भी किया.

अब इस पर बीजेपी के राज्य सभा सांसद सीपी ठाकुर का बयान आया है. उन्होंने कहा कि अब्दुल बारी सिद्दीकी पुराने नेता हैं, उनसे नीतीश कुमार क्यों नहीं मिल सकते. इसके साथ सीपी ठाकुर ने ये भी कहा कि अगले में चुनाव में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे.

इससे पहले बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने ये बात कही थी. सोमवार को सुशील मोदी ने कहा था कि जेडीयू और बीजेपी के बीच सबकुछ ठीक है और आरजेडी डूबती नाव है. उन्होंने कहा था कि 2020 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे. उधर आरजेडी ने सुशील मोदी के इस बयान पर सवाल खड़ा कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि इस बयान की जरूरत क्यों पड़ी. राबड़ी देवी ने ये भी कहा कि नीतीश कुमार की मुलाकात के बाद सुशील मोदी बेचैन हो गए हैं.

वहीं आज बिहार में बाढ़ को लेकर आरजेडी ने नीतीश कुमार की बजाय सुशील मोदी को निशाने पर ले लिया. आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने सुशील मोदी से कहा कि आप वित्तमंत्री हैं इसलिए आप केंद्र से पैसा लाएं. सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि बाढ़ को लेकर राज्य सरकार अपनी तरफ से काम कर रही है लेकिन केंद्र कोई मदद नहीं कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget