एक्सप्लोरर

एनडीए में भूचाल के बीच अमित शाह का बिहार दौरा, सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां

बिहार में एनडीए में सिर्फ जेडीयू नहीं है. रामविलास पासवान की एलजेपी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी भी है. जेडीयू बिहार की कुल 40 में से 25 सीटों की मांग कर रही है. अब सीटों की इस मांग पर अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच कोई बात बनेगी, यह एक बड़ा सवाल है.

नई दिल्ली: बिहार में एनडीए का भविष्य सवालों के घेरे में हैं. सहयोगी दलों में आपसी तनातनी के बीच विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है. इस बीच नीतीश कुमार और अमित शाह 12 जुलाई को पटना में मुलाकात करेंगे. 'समर्थन के लिए संपर्क' अभियान के तहत अमित शाह बिहार जा रहे हैं और वे वहां नीतीश कुमार के अलावा एनडीए के अन्य दलों के नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष का ये दौरा बिहार की सियासत के लिए कई मायनों में अहम है और उनके सामने चुनौतियां भी हैं.

सीट बंटवारे का क्या नतीजा निकलेगा?

बिहार में जेडीयू नीतीश कुमार को 'बड़ा भाई' बता रही है. बीजेपी ने भी माना कि बिहार में नीतीश कुमार बड़े भाई हैं. लेकिन ये बात सिर्फ बिहार के नेताओं ने मानी है या कही है. दिल्ली की तरफ से इसपर कोई बात नहीं हुई है. ऐसे में जब अमित शाह और नीतीश कुमार की मुलाकात होगी तो इस मुद्दे पर क्या बात होगी, इसमें लोगों की खासी दिलचस्पी है. अमित शाह के लिए राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता उपेन्द्र कुशवाहा को मनाना भी एक चुनौती होगी, सीटों की मांग में कुशवाहा की पार्टी भी पीछे नहीं है. जेडीयू, बिहार की कुल 40 में से 25 सीटों की मांग कर रही है. अब सीटों की इस मांग पर अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच कोई बात बनेगी, यह एक बड़ा सवाल है. बता दें कि बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव कह चुके हैं कि अभी लोकसभा चुनाव होने में साल भर बाकी है और इतनी जल्दी सीटों पर बातचीत नहीं होती है.

जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह के बयान की गूंज रहेगी?

वहीं सीटों की मांग को लेकर जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह कह चुके हैं कि अगर बीजेपी को सहयोगियों की जरूरत नहीं है तो वह बिहार में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है. इतना ही नहीं वह ये भी कह चुके हैं कि 'जेडीयू बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ने में सक्षम है क्योंकि वह राज्य के सभी जिलों में मजबूत है. संजय सिंह का दावा है कि बिना नीतीश कुमार के बीजेपी जीतने में कामयाब नहीं होगी. 2014 और 2019 में बड़ा अंतर है. देशभर में मुद्दों पर आधारित राजनीति हो रही है. अब संजय सिंह के इस बयान का बिहार की राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है ये फिलहाल समय के गर्भ में है. लेकिन जब अमित शाह बिहार के दौरे पर होंगे तो इस बयान की गूंज जरूर होगी.

विशेष राज्य के दर्जे की मांग को लेकर नीतीश का 'प्रेशर'

सीटों के बंटवारे के अलावा विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर बिहार में सियासत गरम है. बीते दिनों में नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग को तेज कर दी है. कई बार उन्होंने सार्वजनिक तौर पर भी इसका जिक्र किया. नीतीश कुमार के इस मांग को प्रेशर पॉलिटिक्स के तौर भी देखा जा रहा है. इतना ही नहीं दिल्ली में संपन्न हुई नीति आयोग की बैठक में भी उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में विशेष राज्य की मांग को दोहराया. कांग्रेस ने भी नीतीश कुमार की इस मांग का समर्थन किया है और कहा है कि अगर 2019 में केंद्र में उनकी सरकार बनती है तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाएगा.

नीतीश कुमार पर डोरे डाल रही है कांग्रेस

वहीं महागठबंधन में नीतीश कुमार को लेकर तेजस्वी यादव के नो एंट्री वाले बयान पर कांग्रेस ने तेजस्वी को नसीहत देते हुए कहा है कि वे अपनी हद में रहें. कांग्रेस लगातार नीतीश कुमार पर डोरे डाल रही है. ऐसे में जब बिहार की राजनीति में इतना सब कुछ हो रहा है तो अमित शाह की रणनीति क्या होगी और उनके दौरे से कोई ठोस नतीजा निकलेगा या नहीं इसपर सबकी नजरे टिकी हैं. और उनका यही दौरा बिहार के एनडीए में मचे भूचाल की दशा और दिशा तय करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget