एक्सप्लोरर

भोपाल: बिहार, यूपी के बाद अब एमपी में बदनाम शेल्टर होम, दिव्यांग लड़की से रेप

19 साल की एक मूक बधिर आदिवासी लड़की सरकार द्वारा संचालित इस शेल्टर होम में रह रही थी. महीनों तक हॉस्टल का संचालक लड़की का रेप करता रहा.

भोपालः देशभर के बालिका गृह की बद्तर हालत और यहां होने वाले जघन्य अपराध की कलई एक के बाद एक खुलती जा रही है. पहले बिहार के मुजफ्फरपुर फिर यूपी के देवरिया, हरदोई और प्रतापगढ़ के बालिका गृह में बच्चियों के साथ यौन हिंसा और लापता होने के मामले सामने आए और अब मध्य प्रदेश भी इन राज्यों की फेहरिस्त में शामिल हो गया है. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बालिकाओं के लिए चलने वाले सरकारी हॉस्टल में दिव्यांग से रेप का मामला सामने आया है. संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

19 साल की एक मूक बधिर आदिवासी लड़की सरकार द्वारा संचालित इस शेल्टर होम में रह रही थी. महीनों तक यौन उत्पीड़न झेल रही लड़की के साथ हॉस्टल में रहने वाली एक साथी ने पीड़िता के घर वालों को इस दरिंदगी की जानकारी दी. दोस्त ने परिवार से कहा कि उसे बचाया जाए. जिसके बाद लड़की का भाई उसे शेल्टर होम से वापस घर लाया. परिवार को जब कुछ समझ नहीं आया तो वह लड़की को इंदौर के तुकोगंज स्थित मूक-बधिर सहायता केंद्र ले गए जहां लड़की के साइन लेग्वेज में अपनी आपबीती सुनाई.

इसके बाद 'ज़ीरो एफआईआर' के तहत धार के कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया गया. इस केस की डायरी भोपाल पुलिस को सौंपी गई और पुलिस ने 36 साल के शेल्टर होम के संचालक अश्वनी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया.

सरकारी हॉस्टल में होती थी दरिंदगी अश्वनी शर्मा भोपाल में दो ऐसे शेल्टर होम चलाता है और दोनों ही हॉस्टल के लिए फंड समाज कल्याण विभाग देता है. इस मामले के प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने दोनों ही हॉस्टल खाली करवा दिया है. भोपाल के डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि पीड़िता ने साल 2016 में आईटीआई भोपाल में दाखिला लिया था और इसके बाद वह इस हॉस्टल में रहने आई थी. पुलिस को पीड़िता ने बताया कि साल 2017 की दिवाली से ही हॉस्टल का संचालक अश्वनी शर्मा उसके साथ बदतमीजी कर रहा था. 24 दिसंबर 2017 को शर्मा ने लड़की को जबदस्ती हॉस्टल के कमरे में ले गया और इस दौरान हॉस्टल की दूसरी लड़की ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसे धक्का दिया. कमरे में लड़की का रेप किया गया. पीड़िता ने बताया कि ये मेरे साथ होने वाले अपराध की शुरुआत थी. इसके बाद शर्मा ने कई बार रेप किया. लड़की के विरोध करने पर उसे डराया गया.

घर नहीं जाने देता था डीआईजी ने बताया कि शर्मा पीड़िता को छुट्टियों में भी घर नहीं जाने देता था और उसे जबरदस्ती हॉस्टल में रोके रखा जाता था. शर्मा पीड़िता से कहता था कि उसके परिवार वाले चाहते हैं कि वह भोपाल में ही रहे. 6 अगस्त को जब घर वालों को इस मामले की जानकारी हुई तो लड़की का भाई उसे लेने आया. जिसके बाद ये पूरा मामला सामने आ सका.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
बड़ी बात कह गए सोनम वांगचुक, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget