एक्सप्लोरर

बरेली पुलिस ने 4000 लोगों को किया 200 करोड़ में मुचलका पाबंद, 2500 लोगों को रेड कार्ड जारी

सावन में हुए कांवड़ विवाद को अभी पुलिस निपटा भी नहीं पाई थी कि अब मोहर्रम के ताजियों ने पुलिस-प्रशासन की टेंशन फिर से बढ़ा दी है. बरेली जिले में जगह जगह ताजिये निकलने को लेकर तनाव है जिस वजह से पुलिस-प्रशासन ढाई हजार से अधिक लोगों को रेड कार्ड जारी किये हैं.

बरेली: सावन में हुए कांवड़ विवाद को अभी पुलिस निपटा भी नहीं पाई थी कि अब मोहर्रम के ताजियों ने पुलिस-प्रशासन की टेंशन फिर से बढ़ा दी है. बरेली जिले में जगह जगह ताजिये निकलने को लेकर तनाव है जिस वजह से पुलिस-प्रशासन ढाई हजार से अधिक लोगों को रेड कार्ड जारी किये हैं. इसके आलावा 4 हजार लोगों को 2 सौ करोड़ में मुचलका पाबंद किया है. इसके अलावा गुंडा एक्ट की भी कार्यवाही की गई है. ताजियों को सकुशल निकलवाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. मोहर्रम में ताजियों के जुलूस को लेकर पुलिस-प्रसासन की बढ़ी टेंशन मोहर्रम में ताजिये निकालने को लेकर शहर के किला और प्रेमनगर इलाके सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं तो बिथरी के खजुरिया ब्रम्हनान, उमरिया, कलारी, चांदपुर बिचपुरी, कंथरिया, सिमरा और भगवानपुर धीमरी गांव में तनाव हैं. इन आधा दर्जन गांवों में पुलिस-प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है. पीस कमेटी की बैठक के साथ-साथ गांव वालों के साथ पंचायतें भी कीं लेकिन समस्या हल नहीं हो सकी है. माहौल ख़राब न हो इसके लिए बाहरी जिलों की पुलिस को भी बरेली में लगाया गया है. इसके आलावा पीएसी और आरएएफ को भी लगाया गया है. कई जगहों पर फ्लैग मार्च भी करवाया गया है. एसपी सिटी अभिनन्दन सिंह ने बताया कि हम ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल करेंगे. उनका कहना है कि कुछ असामाजिक लोग है जो खुराफात कर सकते हैं उनके खिलाफ सख्ती से पेश आया जा रहा है. उनका कहना है कि जो भी परम्परागत रुट हैं उन्ही स्थानों से ताजिये निकलेंगे. अगर कोई नई परम्परा डालता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी. बरेली पुलिस ने 4000 लोगों को किया 200 करोड़ में मुचलका पाबंद, 2500 लोगों को रेड कार्ड जारी मोहर्रम के जुलूस को लेकर 4 हजार लोगों को 5-5 लाख के मुचलकों में पाबंद किया गया है. इसके साथ ही ढाई हजार लोगों को रेड कार्ड भी दिया गया है. वहीं एडीएम सिटी ओपी वर्मा का कहना है कि 21 सितंबर को मोहर्रम के जुलुस को लेकर प्रशासन ने पूरी तयारी कर ली है. जिले के सभी एसडीएम और सीओ ने शांति समितियों की मीटिंग की है. जितने भी संवेदनशील गांव हैं वहां पर अधिकारियों ने जाकर लोगो से वार्ता कर ली है. उनका दावा है कि जिले में कोई भी जगह ऐसी नहीं है जिसका हल न निकाला जा चूका हो. 'सावन में नहीं निकलने दी कांवड़ अब नहीं निकलने देंगे ताजिये' दरअसल बिथरी के खजुरिया ब्रम्हनान, उमरिया, कलारी, चांदपुर बिचपुरी, कंथरिया, सिमरा और भगवानपुर धीमरी गांव में विवाद सावन महीने में कांवड़ विवाद को लेकर उपजा हुआ है. बिथरी के खजुरिया ब्रम्हनान गांव के लोगों का कहना है कि सावन में प्रशासन ने उमरिया गांव से कांवड़ नहीं निकलने दी थी. अब प्रशासन कह रहा है की उमिया गांव के लोग खजुरिया ब्रम्हनान गांव से ही होकर ताजिये निकालेंगे. ग्रामीणों का कहना है जब हमें कांवड़ नहीं निकालने दी गई तो हम ताजिये भी नहीं निकलने देंगे. ग्रामीणों का कहना है कि खजुरिया ब्रम्हनान दलितों का गांव है जिस वजह से उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही. उन लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन उन्हें लगातार परेशान कर रहा है. गांव के करीब पचास लोगों को रेड कार्ड जारी किये गए हैं और इतने ही लोगों को मुचलका पाबंद भी किया गया है. वहीं उमरिया गांव के लोगो का कहना है कि इस गांव से पहले कभी कावड़िये नहीं जाते थे. उनका कहना है कि ये मुस्लिम बाहुल्य गांव है और यहां केवल मुसलमान ही रहते हैं. उमरिया के ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन ने गांव के कई लोगों को रेड कार्ड जारी किया है और मुचलका पाबंद किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget