एक्सप्लोरर

बरेली: लोगों ने अपने-अपने तरीके से मनाया प्रियंका-निक की शादी का जश्न

बरेली रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्रियंका के पुराने घर की देखभाल करने वाले पंडित परमेश्वर राय पांडे ने बताया कि ‘बिटिया‘ की शादी का न्यौता नहीं मिलने के बावजूद शहर के लोगों ने शनिवार रात प्रियंका की शादी पर उनके सूने घर को आबाद कर दिया.

बरेली: देश-विदेश में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने की खुशी का जश्न इस अभिनेत्री के शहर बरेली में भी जमकर मनाया गया. हालांकि शादी के कार्ड का इंतजार कर रहे बरेली के लोगों को निराशा हाथ लगी, मगर उन्होंने शहर स्थित प्रियंका के पुराने घर को झिलमिल रोशनी से सजाकर और मिठाइयां बांटकर शादी की खुशियां मनायीं और अपनेपन का इजहार किया.

बरेली रेलवे स्टेशन के पास स्थित प्रियंका के पुराने घर की देखभाल करने वाले पंडित परमेश्वर राय पांडे ने बताया कि ‘बिटिया‘ की शादी का न्यौता नहीं मिलने के बावजूद शहर के लोगों ने शनिवार रात प्रियंका की शादी पर उनके सूने घर को आबाद कर दिया.

उन्होंने बताया कि लोगों ने घर पर रोशनी की झालरें लगायीं, आतिशबाजी की और डीजे की धुन पर थिरके. अब तक ना जाने कितने क्विंटल मिठाई भी बांटी जा चुकी है. शहर में तमाम जगह प्रियंका-निक के पोस्टर भी लगाए गए हैं. उन्होंने बताया कि प्रियंका उन्हें अपना मामा मानती थीं. करीब डेढ़ महीने पहले फोन पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से उनकी बात हुई थी. मगर बिटिया की शादी का बुलावा नहीं आया.

वही, प्रियंका की माँ मधु चोपड़ा ने टेलीफोन पर बताया कि केयरटेकर परमेश्वर पांडे से पता चला कि प्रियंका की शादी के शुभ अवसर बरेली के लोग खुशिया मना रहे हैं और उन्हें बरेली के लोगों पर गर्व है.

मधु ने बताया कि उन्होंने प्रियंका-निक की शादी का कोई कार्ड नहीं छपवाया था. बस चुनिंदा लोगों को फोन से न्यौता दिया गया. उन्होंने बताया कि बरेली से तमाम लोगों के शुभकामना सन्देश आ रहे हैं. व्यस्तता के कारण अभी वह धन्यवाद नहीं दे पा रही हैं. समय मिलने पर सभी को धन्यवाद देंगी.

गौरतलब है कि शनिवार को जोधपुर में अमेरिकी गायक निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधी प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु की कर्मभूमि बरेली है. प्रियंका के विश्व सुंदरी का खिताब जीतने और फिर फिल्मी जगत में आने से पहले उनके माता-पिता बरेली के किला इलाके में ''कस्तूरबा'' नाम से अपना अस्पताल संचालित करते थे.

प्रियंका बरेली में ही पली-बढ़ीं हैं. उन्होंने बरेली के आर्मी स्कूल से अपनी शुरुआती शिक्षा ली है.

प्रियंका-निक की शादी की खुशी में बरेली के सिविल लाइन स्थित एक प्रतिष्ठान ने गरीब बच्चों को मुफ्त चाट खिलायी. यह वही दुकान है जिस पर प्रियंका अक्सर चाट खाने आती थीं. प्रतिष्ठान के मालिक चमन कुमार ने बताया कि प्रियंका को उनके यहां की चाट बहुत पसंद थी और उनकी शादी की खुशी में वह आज गरीब बच्चों को मुफ्त चाट खिला रहे हैं.

आर्मी स्कूल में प्रियंका की शिक्षिका रही माधवी मिश्रा ने नवदम्पति को शुभकामनाएं दीं और प्रियंका को संदेश दिया कि वह शादी की सुनहरी यादों को हमेशा अपने दिल में सहेजकर रखें. उधर, बरेली के महापौर उमेश गौतम ने इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में प्रियंका की शादी की खुशी में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget