एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए बीजेपी नेताओं के कराई अपने बच्चों की शादी

बरेली के दो बीजेपी नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए अपनी बेटियों की शादी सामूहिक विवाह के तहत कराई. अब इस मामले की जांच की जा रही है.

बरेली: यूपी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने वालों को पैसा दिया जाता है. बरेली में ऐसे ही एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में बीजेपी नेताओं की बेटियों की शादी का मामला सामने आया है. अब बवाल के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. आंवला में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के मौजूदगी में ये समारोह हुआ. भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामनिवास मौर्या और भाजपा नेत्री बेबी ने अपनी बेटियों की शादी यहां कराई. खबर के मुताबिक इससे तीन दिन पहले ही भाजपा नेत्री बेबी की बेटी की शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी जिसमें लाखों रूपये खर्च किये गए थे. आरोप है कि सामूहिक विवाह में मिलने वाले अनुदान (सहायता राशि) पाने के लिए इन भाजपा नेताओं ने ऐसा किया. आंवला में 18 अक्टूबर को संगम रिसोर्ट में पांच जोड़ों का विवाह हुआ था. भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामनिवास मौर्या का कहना है कि वो गरीब हैं और इसी वजह से उन्होंने अपनी बेटी की शादी यहां की. वहीं नगर पालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना का कहना है कि जो भी विवाह हुए हैं वो सही हुए हैं उनमें कोई गड़बड़ी नहीं हुई है. सामूहिक विवाह में सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, आंवला नगर पालिका अध्यक्ष संजीव सक्सेना के आलावा आंवला के एसडीएम और सीओ भी शामिल हुए. सभी ने सामूहिक विवाह में शामिल हुए पांचों जोड़ों को आशीर्वाद दिया और सरकार द्वारा मिलने वाले गिफ्ट भी दिए गए. सामूहिक विवाह में भाजपा मंडल अध्यक्ष रामनिवास मौर्या और भाजपा नेत्री बेबी की बेटी की शादी के बाद विपक्ष आरोप लगा रहा है. समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेताओं ने एसडीएम से मामले की जाँच कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है. मामला तूल पकड़ता देख सीडीओ सतेंद्र सिंह ने जांच के आदेश कर दिए हैं. आंवला में इससे पहले भी कई शादीशुदा जोड़ों के विवाह का मामला सामने आया था. कई जोड़े ऐसे भी थे जिनकी शादी बाद में होनी थी. उस वक्त भी जांच का आश्वासन दिया गया था लेकिन कार्रवाई आज तक नहीं हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget