एक्सप्लोरर

ग्रामीणों ने लगाया बैनर: कृपया वोट मांगकर शर्मिंदा न करें, एक ही संकल्प, नोटा ही विकल्प

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के क्षेत्र आंवला के अतरछेड़ी गांव के लोग सरकार के विरोध में उतर आये हैं. लोगों का कहना है ये सवर्णों का गांव है और सवर्णों को अब उनकी अनदेखी सहन नहीं हो पा रही है.

बरेली: एससी-एसटी एक्ट में संशोधन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के फैसला का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. जगह-जगह सवर्ण अब सरकार का विरोध कर रहे हैं. यूपी के बरेली में भी सवर्णों ने विरोध शुरू कर दिया है. कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के क्षेत्र आंवला के अतरछेड़ी गांव के लोग सरकार के विरोध में उतर आये हैं. लोगों का कहना है ये सवर्णों का गांव है और सवर्णों को अब उनकी अनदेखी सहन नहीं हो पा रही है.

सवर्णों का दुश्मन है आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट

आंवला लोकसभा क्षेत्र की तहसील आंवला के गांव अतरछेड़ी के लोगों ने निर्णय लिया है कि एससी-एसटी कानून के विरोध में अब उनका गांव नोटा का विकल्प चुनेगा. गांव में जगह-जगह लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर व पोस्टर लगाए गए हैं. अपील की गई है कि सभी अगले 2019 के लोकसभा चुनावों में किसी भी दल को वोट नहीं करेंगे. गांव के सवर्णो ने बताया कि उनको बीजेपी सरकार से ऐसी उम्मीद नहीं थी, सवर्ण बाहुल्य गांव अतरछेड़ी ने हमेशा से बीजेपी को वोटिंग की है. उनके गांव का 90 प्रतिशत वोट बीजेपी को गया है, लेकिन बीजेपी ने सवर्णों के साथ धोखा किया है. गांव के लोग इससे बहुत व्यथित हैं और आगामी लोकसभा चुनावों में नोटा का प्रयोग करेंगे.

गांव के अजीत सिंह का कहना है कि सरकार ये चाहती है की सवर्ण को दबाकर उसे जेल भेज दे. उन्होंने कहा की जब से हम पैदा हुए हैं तब से आज तक आरक्षण खत्म नहीं हुआ. गांव के महेंद्र सिंह का कहना है की आरक्षण सवर्णों का दुश्मन है. उन्होंने कहा आरक्षण आर्थिक स्थिति के आधार पर मिले. महेश का कहना है जो कोर्ट ने फैसला किया था उसमे सरकार ने संसोधन करके सवर्णों को दबाया है.

जनता पार्टी की सरकार के वक्त भी इसी गांव के लोग हुए थे उग्र , किया था आत्मदाह और ट्रेन में लगाई थी आग

बता दें कि आरक्षण के विरोध में 90 के दशक में जब जनता पार्टी की सरकार ने यह एक्ट लागू किया था तो गांव के ही छात्रनेता मुदित प्रताप सिंह ने बरेली के अयूब खां चौराहे पर मिटटी का तेल स्वयं पर डाल कर आग लगा ली थी. अगले दिन निसोई रेलवे स्टेशन पर एक गाड़ी की बोगी में आरक्षण के विरोध में आंदोलनकारियों ने आग लगाई थी. उसका मुकदमा अभी कुछ दिनों पहले ही खत्म हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि आरक्षण विरोध की यह चिंगारी आगामी समय में और गांवों में फैलैगी.

इससे पहले यूपी के बलिया जिले के सोनबरसा गांव में ऐसी ही होर्डिंग लगाये जाने का मामला सामने आया था. होर्डिंग पर लिखा हुआ है ‘‘यह गांव सामान्य वर्ग का है. कृपया राजनीतिक पार्टियां वोट मांगकर शर्मिंदा ना करें, हम अपना वोट नोटा (किसी भी उम्मीदवार को नहीं) को देंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget