एक्सप्लोरर

अयोध्या: राम मंदिर के निर्माण को लेकर निशाने पर आए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय

अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है. लेकिन इस बीच दिगंबर अखाड़े में साधु-संतों की एक बैठक हुई, जिसमें इस बात को साफ तौर पर कहा गया कि मंदिर निर्माण को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की एकीकरण व्यवस्था के वह सब खिलाफ हैं.

अयोध्या: बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि का विवाद भले हल हो गया हो और राम मंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा नए ट्रस्ट का गठन भी हो गया हो. राम जन्मभूमि परिसर में सफाई समतलीकरण का कार्य भी भले शुरू हो गया हो लेकिन विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है. नए विवाद की शुरुआत राम मंदिर की ऊंचाई, भव्यता और किन पत्थरों से राम मंदिर का निर्माण हो इस पर शुरू हो गया है.

राम मंदिर आंदोलन के शलाका पुरुष रामचंद्र परमहंस के दिगंबर अखाड़े में साधु-संतों की एक बैठक हुई, जिसमें इस बात को साफ तौर पर कहा गया कि मंदिर निर्माण को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की एकीकरण व्यवस्था के वह सब खिलाफ हैं और उन्हें विहिप के राम मंदिर मॉडल पर राम मंदिर का निर्माण स्वीकार नहीं है.

दिगंबर अखाड़े में हुई साधु-संतों की बैठक में कहा गया गया कि राम मंदिर का निर्माण राम जन्मभूमि कार्यशाला में तराशे गए पत्थरों के बजाय संगमरमर के पत्थरों से किया जाना चाहिए. इतना ही नहीं बैठक में यह भी कहा गया कि राम मंदिर का निर्माण होने के बाद इसकी पूरी व्यवस्था देश भर के साधु-संतों के हाथ में होनी चाहिए.

अयोध्या: राम मंदिर के निर्माण को लेकर निशाने पर आए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय

अयोध्या के संतों ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. संतों ने राम मंदिर निर्माण में अब पत्थरों को बदलवाने वाले संतों को राम मंदिर विरोधी करार दिया है. साथ ही संतों ने सिरे से संगमरमर के पत्थरों से मंदिर निर्माण की बात को नकार दिया है. संत समाज का कहना है कि इस काम को करने में 25 से 30 वर्ष लंबा समय लग जाएगा, ऐसे में राम मंदिर निर्माण में बाधा उत्पन्न होगी.

अयोध्या: राम मंदिर के निर्माण को लेकर निशाने पर आए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय

अयोध्या के संतों ने कहा कि अभी तक यही संत राम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्म भूमि की कार्यशाला में तराश कर रखे गए पत्थरों से ही मंदिर बनाए जाने के पक्ष में थे परंतु ट्रस्ट में शामिल न होने के कारण राम मंदिर आंदोलन से जुड़े हुए कुछ संतो में नाराजगी है. नाराज संत अब राम जन्म भूमि के मंदिर निर्माण के लिए रखे गए पत्थरों को बदलने की मांग कर रहे हैं साथ ही विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर बनाए जाने की मांग कर रहे हैं.

अयोध्या: रामविलास वेदांती ने दिया बड़ा बयान, चंपत राय पर लगाया संतों की उपेक्षा का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल
बस्ती के 5 जिगरी दोस्तों का कमाल, UP पुलिस में एक साथ बने कॉन्सटेबल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget