एक्सप्लोरर

अनंत सिंह की पत्नी का दावा- जो AK 47 बरामद हुआ उससे साल 2004 में विधायक को लगी थी गोली

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने दावा किया कि जो एके 47 बरामद हुआ है उससे साल 2004 में अनंत सिंह को गोली लगी थी. अब सवाल उठता है कि नीलम देवी को कैसे पता कि ये वही एके 47 है. जबकि पुलिस ने बरामद हुए एके 47 के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है.

पटना: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल में हैं. आज उनकी पत्नी नीलम देवी ने दावा किया कि पैतृक आवास से जो एके-47 बरामद हुआ है उससे अनंत सिंह को साल 2004 में गोली लगी थी. अब सवाल उठता है कि नीलम देवी को कैसे पता कि ये वही एके-47 है, जबकि पुलिस ने बरामद हुए एके-47 के बारे में पूरी जानकारी दी ही नहीं है. अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने पटना स्थित सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बातें कहीं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीलम देवी रोने लगीं. उन्होंने अनंत सिंह को फंसाये जाने की बात कही और इसके लिए ललन सिंह पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ललन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह से वे साजिश के तहत अनंत सिंह को फंसा रहे हैं. इस साजिश में आरसीपी सिंह, नीरज सिंह, विवेका पहलवान और लिपि सिंह भी मिली हुई हैं. नीलम देवी ने आरोप लगाया कि ललन सिंह ने विवेका पहलवान के साथ मिलकर उनके घर में एके-47 रखवाया. उन्होंने कहा कि पिछले 14 सालों से उनका परिवार नदवा गांव नहीं गया.

राज्य सरकार पर नहीं है भरोसा- नीलम देवी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीलम देवी कहा कि उन्हें राज्य सरकार पर जरा भी भरोसा नहीं है. उन्हें डर है कि कहीं अनंत सिंह को जेल में ही न मरवा दें. इसलिए उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की. उन्होंने दावा किया कि साल 2004 में विवेका पहलवान ने एके-47 से अनंत सिंह पर हमला किया था. उन्होंने कहा कि जल्द ही समय मांग कर वे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिलेंगी.

लिपि सिंह पर लगाया आरोप

नीलम देवी ने बताया कि नदवा गांव में एके-47 मिलने के बाद अगली रात उनके सरकारी आवास पर लिपि सिंह ने छापेमारी की थी. तब आवास पर लगे सीसीटीव के कैमरे को तोड़ दिया गया था. वहां मौजूद सभी कर्मचारियों के साथ मारपीट किया गया था. नीलम देवी ने यह भी कहा कि अनंत सिंह के नहीं मिलने पर लिपि सिंह ने उन्हें प्रताड़ित किया था. उन्होंने कहा कि वे उस समय बीमार थी लेकिन लिपि सिंह ने बिस्तर से उठाकर तीन घंटे तक खड़ा रखा. इसको लेकर उन्होंने लिपि सिंह को लेकर राज्य महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग में शिकायत की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट का कॉफरडैम टूटा
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget