एक्सप्लोरर

एक ऑडियो-वीडियो क्लिप ने उड़ाई शिवराज सरकार की नींद, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला

एक ऑडियो वीडियो जारी कर कांग्रेस ने दावा किया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद स्वीकार किया है कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर सिंधिया की मदद से उन्होंने कमलनाथ सरकार गिराई.

भोपालः मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक ऑडियो-वीडियो क्लिप जारी किया है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ये कह रहे हैं कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की मदद से कमल नाथ सरकार गिराई गई. वहीं सिंधिया समर्थक मंत्री गोविंद राजपूत ने कहा कि कमलनाथ सरकार अपने कर्मों से गिरी.

“केन्द्रीय नेतृत्व ने तय किया कि सरकार गिरनी चाहिये. ये बरबाद कर देगी तबाह कर देगी और बताओ ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसी भाई के बिना सरकार गिर सकती थी क्या?’’ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो और ऑडियो जारी कर दावा किया है कि इंदौर में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह कहा कि बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व ने कमलनाथ सरकार गिराने का निर्देश दिया. कांग्रेस ने शिवराज के इस बयान को आड़े हाथों लिया है.

कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर में इसे रिलीज़ कर दावा किया कि शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में सच्चाई को खुद बयां कर दिया और बता दिया कि कांग्रेस की लोकप्रिय, स्थिर सरकार को उनके केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बीजेपी ने सिंधिया के साथ मिलकर गिराया. केंद्रीय नेतृत्व नहीं चाहता था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार चले. बता दें कांग्रेस शुरू से ही कहती आयी है कि बीजेपी ने साज़िश रच सरकार गिरायी.

मुख्यमंत्री  शिवराज के बयान पर बीजेपी के पुराने नेता तो खामोश रहे लेकिन बीजेपी में नए-नए आये सिंधिया समर्थक मंत्री गोविंद राजपूत ने डंके की चोट पर कहा कि कमलनाथ सरकार अपने कर्मों से गिरी है. किसी के निर्देश पर नहीं गिराई गई. गोविंद राजपूत अब सहकारिता मंत्री हैं.

गोविंद राजपूत ने कहा कि  15 साल बाद एमपी में सरकार कांग्रेस की सरकार बनी और इसने जनता के काम नहीं किए. उन्होंने कहा कि  जब बीजेपी विपक्ष में थी तो उसने एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभायी और अपनी भावनाएं केन्द्रीय नेतृत्व तक पहुंचायी होंगी. लेकिन ये सच है कि सरकार किसी के गिराने से नहीं अपने कर्मों से गिरी.

इस ऑडियो विडियो के बाद बीजेपी और शिवराज सिंह की नींद उड़ी है, क्योंकि अब तक ये सब कहते रहे की कमलनाथ सरकार अपने बोझ से गिरी हमने नहीं गिरायी. कमलनाथ ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट कर शिवराज सरकार और बीजेपी को घेरा है.

दिल्ली में आखिर क्यों बढ़ रहा है कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget