एक्सप्लोरर

अमेठी: बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या मामले में तीन गिरफ्तार, परिवार को चुनावी रंजिश का शक

बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिह अमेठी में अक्सर स्मृति ईरानी के साथ चुनाव प्रचार करते दिखते थे. परिवार की ओर से हत्या में सांसदी और ग्राम प्रधानी चुनाव की रंजिश का जिक्र किया जा रहा है.

नई दिल्ली: अमेठी में स्मृति इरानी के करीबी बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, इन तीनों से पूछताछ की जा रही है. बता दें कि सुरेंद्र सिंह के परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई है. दो आरोपियों की तलाश में पुलिस अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही है. आरोपियों के खिलाफ धारा 302 और 120B के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. परिवार की ओर से हत्या में सांसदी और ग्राम प्रधानी चुनाव की रंजिश का जिक्र किया जा रहा है.

बता दें कि स्मृति ईरानी के करीबी बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की कल देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिह अमेठी में अक्सर स्मृति ईरानी के साथ चुनाव प्रचार करते दिखते थे. सुरेंद्र सिंह बरौलिया इलाके से पूर्व प्रधान भी थे. हत्या की खबर सुनकर स्मृति ईरानी दोपहर में अमेठी पहुंची और सुरेंद्र सिंह के शव को कंधा दिया.

स्मृति ईरानी ने परिवार से मिलने के बाद कहा, ''हत्यारा अगर पाताल में भी होगा तो ढूंढ निकालेंगे. मैंने परिवार से सामने संकल्प लिया है कि जिसने गोली चलाई और जिसने गोली चलाने का आदेश दिया उसे सजा दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. मुझे 23 मई को अमेठी को संभालने के लिए कहा गया था, इसका संदेश साफ और स्पष्ट है.''

जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र सिंह बीती रात शादी समारोह से लौट कर घर पहुंचे थे. घर के बाहर बरामदे में जैसे ही सोने के लिए लेटे थे कि तभी अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. आनन-फानन में सुरेंद्र सिंह को रायबरेली जिला अस्पताल ले जाया गया और वहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया. लखनऊ ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने सुरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया.

सुरेंद्र सिंह हत्या पर यूपी सरकार ने कड़े एक्शन के आदेश दिए हैं. उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से ट्वीट किया गया, ''अमेठी के पूर्व प्रधान श्री सुरेन्द्र सिंह की दुर्भाग्यपूर्ण हत्या पर माननीय मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ ने डीजीपी को कड़ी कार्रवाई करने और अगले 12 घंटों में परिणाम दिखाने के निर्देश दिये हैं. मामले की जांच के लिए आईजी लखनऊ को भेजा गया है.'' लखनऊ रेंज के आईजी को अमेठी पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं.

कर्नाटक: चुनाव नतीजों के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन में बढ़ी चिंता, 29 मई को होगी कांग्रेस विधायक दल की बैठक

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
'लुगाई वापस लाओ...', सीकर में पत्नी के लिए टंकी पर चढ़ा पति
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत
'केंद्र सरकार को डर...', राहुल गांधी का नाम लेकर BJP पर बरसे गहलोत

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget