एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने बढ़ाई टीईटी आवेदन की तारीख, लाखों अभ्यर्थियों को होगा फ़ायदा

बता दें कि प्रदर्शनकारी सर्वर को पूरी तरह ठीक किये जाने और आवेदन की समय सीमा कम से कम पंद्रह दिन और बढ़ाए जाने की मांग को लेकर पिछले दिनों इलाहाबाद में परीक्षा नियामक प्राधिकारी के दफ्तर के सामने अनशन पर बैठे थे.

इलाहाबाद: यूपी में प्राइमरी टीचर्स बनने के लिए ज़रूरी टीईटी यानी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी ख़बर है. सर्वर डाउन होने की वजह से ऑनलाइन आवेदन की वेबसाइट करीब दस दिनों तक ठप्प रहने की शिकायतों के बाद योगी सरकार ने टीईटी के लिए आवेदन किये जाने की तारीख बढ़ा दी है. अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए तीन दिन और फीस जमा करने के लिए चार दिन का और मौका दिया गया है. टीईटी कराने वाली सरकारी संस्था परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने रजिस्ट्रेशन की तारीख सात अक्टूबर और फीस जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर आठ अक्टूबर किये जाने का एलान किया है. पहले जारी किये गए कार्यक्रम के मुताबिक़ रजिस्ट्रेशन व फीस जमा करने की समय सीमा आज खत्म हो रही थी. सर्वर डाउन होने से होने वाली परेशानियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज दोपहर तक जिन अठारह लाख बीस हजार से ज़्यादा अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, उनमें से सिर्फ एक तिहाई ही फीस जमा कर पूरी तरह से आवेदन कर सके हैं. बृहस्पतिवार को दोपहर तक सिर्फ छह लाख बारह हजार अभ्यर्थी ही फीस जमा कर सके थे. यह संख्या भी पिछले तीन दिनों में ही ज़्यादा बढ़ सकी है. अफसरों को उम्मीद है कि अंतिम समय सीमा बढ़ाए जाने की वजह से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अब बीस लाख का आंकड़ा पार कर जाएगी. योगी सरकार ने बढ़ाई टीईटी आवेदन की तारीख, लाखों अभ्यर्थियों को होगा फ़ायदा बता दें यूपी समेत समूचे देश में प्राइमरी टीचर्स के लिए भर्ती होने वाले बीएड या इसके समकक्ष दूसरे डिग्रीधारकों को टीईटी यानी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट पास करना जरूरी है. यूपी में टीईटी साल में अमूमन एक बार ही होता है. इस बार का टीईटी कराने की ज़िम्मेदारी इलाहाबाद स्थित यूपी की परीक्षा नियामक प्राधिकारी को मिली हुई है. टीईटी में शामिल होने के लिए बीएड डिग्री धारकों को ऑनलाइन आवेदन करना था. सत्रह सितम्बर से शुरू हुई ऑनलाइन प्रक्रिया का सर्वर शुरू में तीन चार दिन तो ठीक रहा, लेकिन बाद में उसमे दिक्कत आने लगी और इक्कीस सितम्बर से एक अक्टूबर के बीच तो वह न के बराबर चला है. इस वजह से बेरोज़गार डिग्रीधारक आवेदन नहीं कर पा रहे थे. समूचे यूपी से आए तमाम अभ्यर्थियों ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी दफ्तर पर कई दिनों तक हंगामा भी किया था. हालांकि दो अक्टूबर को दोपहर तक सर्वर को सही कर वेबसाइट को ठीक कर दिया गया था. आवेदन की अंतिम समय सीमा बढ़ाए जाने से तमाम अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget