एक्सप्लोरर

इलाहाबाद के युवक को मिली आतंकी संगठन ISIS में शामिल होने की धमकी, ATS ने शुरू की जांच

युवक ने जब विदेशी नंबरों द्वारा जोड़े गये इस ग्रुप को छोड़ा तो दूसरी तरफ से धमकी भरा मैसेज आने लगा. साथ ही विदेश के नंबरो से उसके पास व्हाट्सअप कॉल भी आने लगी.

इलाहाबाद: दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस के नाम से इलाहाबाद के एक युवक को धमकी दी गयी है. इलाहाबाद के धूमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को आतंकी संगठन के नाम से धमकी तब दी गयी, जब उसने आईएसआईएस इंडिया के नाम से बनाए गये व्हाट्सअप ग्रुप से खुद को बाहर कर लिया. युवक ने जब विदेशी नंबरों द्वारा जोड़े गये इस ग्रुप को छोड़ा तो दूसरी तरफ से धमकी भरा मैसेज आने लगा. साथ ही विदेश के नंबरो से उसके पास व्हाट्सअप कॉल भी आने लगी.

इलाहाबाद के युवक को मिली आतंकी संगठन ISIS में शामिल होने की धमकी, ATS ने शुरू की जांच

योगी आदित्यनाथ ने लगाई डीएम की क्लास, कहा- मुझे पता है आप क्या करते हैं

साइबर सेल के बाद एटीएस को सौंपी गई जांच आईएसआईएस जैसे खूंखार आतंकी संगठन के नाम से दी जाने वाली धमकी से सहमे युवक ने पुलिस से इसकी शिकायत की. धूमनगंज पुलिस ने केस दर्ज आलाधिकारियों को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद एसएसपी ने साइबर सेल से जांच कराकर अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दी. एसएसपी के मुताबिक अब इस पूरे मामले की जांच एटीएस को सौंप दी गयी है. एटीएस के अधिकारी पूरे मामले की जांच करने में जुट गये हैं. वही धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद पीड़ित युवक और उसका परिवार सहमा हुआ है.

इलाहाबाद के युवक को मिली आतंकी संगठन ISIS में शामिल होने की धमकी, ATS ने शुरू की जांच

सेवा दल में जान फूंकेंगे राहुल गांधी, RSS के मुकाबले की तैयारी

युवक को विदेशी नंबर से किया गया था एड बता दें कि आईएसआईएस इंडिया नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में युवक को विदेशी नंबर से एड किया गया. जिसके बाद उसके पास मैसेज आया कि तुम्हें भारतीय एजेंसियों की जानकारी हम तक पहुंचानी है. जिसके बदले उसे डॉलर में रकम दी जाएगी. धूमनगंज का रहने वाला युवक इस मैसेज को देखकर ग्रुप से लेफ्ट हो गया. जिसके बाद उस युवक को फिर से उस विदेशी ग्रुप में जोड़ा गया.युवक दोबारा ग्रुप से लेफ्ट हुआ तो उसके पास धमकी भरा मैसेज आने लगा. जिसके बाद घबराए युवक ने पुलिस को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की. इलाहाबाद के एसएसपी का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एटीएस को मामले की जांच सौंप दी गयी है. बहरहाल पुलिस आईएसआईएस इंडिया के नाम से मिली धमकी के मामले को गंभीरता से लेकर पूरे मामले की जांच करने में जुट गयी है. शक यह भी है कि किसी ने शरारत के लिए ऐसा किया हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
जयपुर में मुस्लिम कलाकार तैयार कर रहे रावण का पुतला, 105 फीट ऊंचाई
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget