एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: BSP लीडर मर्डर केस में शूटर गिरफ्तार लेकिन क़त्ल की वजह अभी साफ़ नहीं

इलाहाबाद: यूपी की योगी सरकार के शपथ ग्रहण के दिन इलाहाबाद में मौत के घाट उतारे गए बीएसपी नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद शमी के क़त्ल के मामले में इलाहाबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तीनों लोग कांट्रेक्ट किलर हैं और इन्होने 62 हजार रूपये की सुपारी लेकर बीएसपी नेता को गोलियों से भूना था.

पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या किसने और क्यों कराई थी ?

पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार तो कर लिया है, लेकिन वह अभी इस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख की हत्या किसने और क्यों कराई थी. पुलिस अभी इस बात का भी पता नहीं लगा सकी है कि इस चर्चित और सनसनीखेज मर्डर केस में नामजद किये गए बीजेपी के ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्य और जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव का वारदात से कोई लेना-देना भी है या नहीं.

बहरहाल नामजद किये गए तीनों आरोपी तीन हफ्ते बाद भी गिरफ्तार नहीं किये जा सके हैं. जिन चार शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया था, उनमे से एक की हत्या हो चुकी है, जबकि एक अन्य ने पुराने मामले में प्रतापगढ़ की अदालत में सरेंडर कर दिया है.

अपने घर के बाहर गाड़ी पार्क कर रहे थे मोहम्मद शमी

गौरतलब है कि इलाहाबाद में बीएसपी के नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद शमी को 19 मार्च को योगी सरकार के शपथ ग्रहण के कुछ घंटे बाद ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया था. मोहम्मद शमी पर उस वक्त गोलियां बरसाई गईं जब वह इलाहाबाद के मऊआइमा इलाके में अपने घर के बाहर गाड़ी पार्क कर रहे थे.

शमी की हत्या के बाद खूब हंगामा भी मचा था. शमी के परिवार वालों ने इस मामले में बीजेपी के मौजूदा ब्लॉक प्रमुख सुधीर मौर्य और जिला पंचायत सदस्य अभिषेक यादव समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी. दावा यह किया गया था कि शमी की हत्या सियासी रंजिश में कराई गई है.

राजकुमार नाम के शख्स ने दी थी शमी की हत्या की सुपारी

बहरहाल पकडे गए शूटरों ने पुलिस को जानकारी दी है कि उन्हें प्रतापगढ़ ज़िले में रहने वाले राजकुमार नाम के एक शख्स ने शमी की हत्या की सुपारी दी थी. एडवांस के तौर पर इन्हे बासठ हजार रूपये भी दिए गए थे. सुपारी देने वाले राजकुमार की शमी से क्या दुश्मनी थी, फिलहाल पुलिस इसका पता नहीं नहीं लगा सकी है. पुलिस के इस खुलासे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000

वीडियोज

Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget