एक्सप्लोरर

बीएसपी और आरएलडी के साथ गठबंधन पर बोले अखिलेश: मुझे खुद मीडिया से पता चला

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मऊ में एक रैली के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कई सवालों का सवाब दिया. उन्होंने गठबंधन से लेकर यूपी की कानून व्यवस्था तक पर बात की.

मऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मऊ में एक रैली के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कई सवालों का सवाब दिया. उन्होंने गठबंधन से लेकर यूपी की कानून व्यवस्था तक पर बात की.

उन्होंने कहा,"अभी कोई जल्दीबाजी की जरूरत नहीं है, जब जो राजनीतिक फैसले होंगे वो सबके सामने आ जाएंगे. पता नहीं अखबार और टीवी के लोगों को क्यों जल्दीबाजी है. समय आने पर सब चीजें सामने आ जाएंगी."

अखिलेश ने कहा,"अभी जो जानकारी है वो अखबार और टीवी की है. ये जानकारी हमें भी अखबार और टीवी से मिली है. चुनाव आने दो सब चीजें साफ हो जाएंगी. एक बात निश्चित है- जनता बीजेपी से नाराज है. बीजेपी ने जनता के लिए ना फैसले लिए और ना सुविधाएं दीं."

सपा सुप्रीमो ने कहा,"बीजेपी ने जो वादे किए थे उन पर वो लोग खरे नहीं उतरे हैं. जनता उन्हें हटाना चाहती है, समाजवादी लोग तो काम कर रहे हैं. जनता हमारी मदद करेगी, हम लोगों को जोड़ रहे हैं. जोड़ने से ही ताकत बढ़ती है."

पूर्व सीएम ने कहा,"याद कीजिए, हम तो अपने काम पर ही भरोसा रखते थे. लेकिन प्रधानमंत्री जी ने आकर जो कहा वो झूठ कहा कि यहां भर्तियां केवल यादवों की होती हैं, किसने उन्हें ये सिखाया. कब्रिस्तान शमशान की बात किसने की."

अखिलेश ने कहा,"हम तो काम करते हैं, हम आज भी कहते हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जो बन रहा है ये तरक्की और खुशहाली की सड़क है. इसके बनने से बहुत लोगों को लाभ मिलेगा. पता नहीं मुख्यमंत्री जी को क्यों सस्ती चीजें पसंद हैं. अच्छी चीज बनाएं, दुनिया के पैमाने पर अच्छी दिखे."

उन्होंने कहा,"आगरा में छात्रा की खबर मिली, दुखद है. बेटी की जान चली गई. एक ही दिन तीन घटनाएं हुईं, जहां एक बेटी को पेट्रोल डाल कर जला दिया. पढ़ाई के लिए जा रही बेटी के साथ गैंगरेप हुआ. एक आरजे के साथ छेड़खानी की गई. ये क्या जानेंगे बेटियों की सुरक्षा क्या है. जिसके परिवार में बेटी हो वो समझ सकता है कि बेटी की सुरक्षा क्या है."

उन्होंने कहा," घटनाओं की जिम्मेदार सरकार है, सरकार कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रही है. इतना बड़ा जंगलराज कभी यूपी ने नहीं देखा जितना आज देख रहा है. हम ऊंचाई का कंपटीशन नहीं करेंगे बल्कि ऐसा स्मारक बनाएंगे कि नौकरी मिल जाए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
UP में आज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा, कई जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
UP में आज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा, कई जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
गाजियाबाद: अब डेयरी संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली मारकर कार में ले गए बदमाश, पुरानी रंजिश का आरोप
गाजियाबाद: अब डेयरी संचालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोली मारकर कार में ले गए बदमाश, पुरानी रंजिश का आरोप
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले
गाजियाबाद: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, मां बोलीं- घर पर बुलडोजर भी चले

वीडियोज

Ghaziabad Surya Case: सूर्या की मां की वो बात, जिसे सुन भावुक हो जाएंगे | Asad Encounter | Khora
Sansani | Terror Plot Exposed: कराची से रची साजिश और दिल्ली-पंजाब पर हमले का 'ब्लूप्रिंट'!
DR. Aarambhi: Vishwas की नई चाल का मोहरा बना Raj, पर Aarambhi का बदला रूप उड़ाएगा होश!
Bollywood News: माधुरी दीक्षित का AI Deepfake वीडियो वायरल, फर्जी लुक पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर नई बहस (30.05.26)
Karan Johar ने Shah Rukh Khan-Alia Bhatt समेत कई सितारों को किया unfollow, फिर दी सफाई

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
ओमान की खाड़ी से ईरान जा रहा था जहाज, अमेरिकी नेवी ने दीं 20 वॉर्निंग, नहीं रुका तो दागी हेलफायर मिसाइल
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 8 लोगों की मौत
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में अटैक पर आया अधीर रंजन चौधरी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की 'हमशक्ल', 'परदेस' एक्ट्रेस बोलीं- कैसे दो लोग इतने एक-जैसे लग सकते हैं
महिमा चौधरी की बेटी अरियाना की 'हमशक्ल', 'परदेस' एक्ट्रेस बोलीं- कैसे दो लोग इतने एक-जैसे लग सकते हैं
IPL Winner Prize Money 2026: RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
RCB vs GT फाइनल आज, जीतने वाली टीम पर होगी धनवर्षा; जानिए रनर-अप की प्राइज मनी कितनी
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
डीके शिवकुमार 3 जून को लेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ, राज्यपाल ने भेजा न्योता
Train Rules: 1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
1 जून से वेटिंग टिकट लेकर स्लीपर या एसी कोच में चढ़े तो सीधे लगेगा जुर्माना? जानिए TTE के नए अधिकार
Video: 'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
'त्योहार की तरह मनाया बर्थडे' बिल्ली के लिए किए गए इंतजाम देख उड़े यूजर्स के होश
Embed widget