एक्सप्लोरर

'चाय वाले' ने की वादाखिलाफी, भाजपा के लोग हमें छल से पीछे करना चाहते हैं- अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में कोई राजा नहीं होता है. जनता ही राजा होती है. इस समय गठबंधन की लहर है. जनता जिसको चाहेगी, उसे राजा बनाएगी और जिसके खिलाफ हुई, उसकी कुर्सी छीन लेगी.

प्रतापगढ़/कौशाम्बी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए गुरुवार को कहा कि 'चाय वाले' ने देश की जनता से वादाखिलाफी की है. अखिलेश ने महागठबंधन के कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी इन्द्रजीत सरोज और प्रतापगढ़ से प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा, 'चाय वाले ने देश की जनता से वादाखिलाफी की है.'

सपा अध्यक्ष ने कहा, 'उनकी (मोदी की) पोल खुल गयी है. चाय वाले अबकी बार चौकीदार बनकर आये हैं. जो किसी लायक नहीं हैं, वे भी चौकीदार के समर्थक हैं.' उन्होंने कहा कि चौकीदार के साथ उत्तर प्रदेश में 'ठोको नीति' चलाने वाले को भी बाहर करना है. ठोको नीति के कारण ही पुलिस के लोग अपमानित हो रहे हैं. 'चौकीदार, ठोकीदार का इस चुनाव में पता नहीं चला तो धमकीदार का पता कहां चलेगा?'

अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र में कोई राजा नहीं होता है. जनता ही राजा होती है. इस समय गठबंधन की लहर है. जनता जिसको चाहेगी, उसे राजा बनाएगी और जिसके खिलाफ हुई, उसकी कुर्सी छीन लेगी. उन्होंने कहा, 'भाजपा के लोग छल और धोखे से हमें पीछे करना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि जातिगणना के आधार पर सबको आनुपातिक भागीदारी मिले, तभी सामाजिक हक और सम्मान स्थापित होगा.'

अखिलेश ने कहा कि साइकिल का एक बटन दबाने से चौकीदार, ठोकीदार और धमकीदार तीनों चले जायेंगे. इतिहास में कम ही ऐसे अवसर मिलते है जब सबक सिखाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि जनता का जोश बता रहा है कि इस बार परिवर्तन होने जा रहा है और असली वोट असली जगह आ गया है. कोई नहीं सोच रहा था कि यह गठबंधन हो जाएगा. यह गठबंधन किसानों, नौजवानों, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आम जनता के हित में बना जमीनी गठबंधन है. इस गठबंधन से ही सामाजिक न्याय मिलेगा.

अखिलेश ने कहा कि महागठबंधन से ही गोरखपुर में जीत हुयी, जहां कोई सोच नहीं सकता था. इसी प्रकार फूलपुर और कैराना के उपचुनाव में जीत हासिल हुई. दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों और अगड़ों के दिलों को जोड़कर यह गठबंधन बना है. इससे भाजपा की हवा खराब हो गयी है. उन्होंने कहा, 'जो लोग टीवी पर चिल्लाते थे, वे कम दिखायी दे रहे हैं. उनकी आवाज दब गयी है. बहराइच और बाराबंकी में भाजपा को कोई सुनने भी नहीं आया. भाजपा जाने वाली है . समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी आने वाली है.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया है अच्छे दिन के नाम पर सपने दिखाकर जनता को गुमराह किया गया. करोड़ों लोगों को नौकरी और किसानों से किया गया वादा पूरा नहीं किया गया. देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है. भारत सरकार पर इस समय 82 लाख करोड़ का कर्ज है. अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार में किए गये विकास कार्यों को जनता आज भी याद कर रही है. समाजवादी सरकार में 102 और 108 नम्बर एम्बुलेंस से सभी को लाभ मिला. यूपी डायल-100 से पुलिस विभाग का आधुनिकीकरण कर अनेक सुविधाओं से लैस किया गया, जिससे जनता को लाभ मिल सके. इस डायल 100 सेवा को भी भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया.

उन्होंने कहा कि दिल्ली में महागठबंधन की सरकार बनने पर भारी तादाद में नौजवानों को नौकरी दी जायेगी. सपा अध्यक्ष ने कहा, 'नौजवानों को रोजगार नहीं दिया गया. इसके उलट उन्हें पकौड़ा तलने को कहा गया. इसके पीछे प्रधानमंत्री जी रिफाइण्ड तेल के माध्यम से उद्योगपतियों को मालामाल करना चाहते हैं. समाजवादी चाहते हैं कि किसान के सरसों का अधिक उत्पादन हो, जिससे अन्नदाता समृद्ध हो सके.' उन्होंने कहा कि यह चुनाव भरोसे का चुनाव है. देश और संविधान बचाने का चुनाव है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget