एक्सप्लोरर

गठबंधन: बीजेपी को रोकने के लिए पुरानी बातें भूल कर साथ आए मायावती और अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ताज होटल में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता की.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ताज होटल में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता की. इस प्रेस वार्ता में पहले मायावती ने अपनी बात रखी. उन्होंने बीजेपी पर जम कर हमला किया और बीएसपी-एसपी गठबंधन से जुड़ी हर खास बात को भी मीडिया के सामने बताया.

मायावती ने अपने लोकसभा चुनाव लड़ने पर कुछ खास नहीं कहा लेकिन माना जा रहा है कि वो 2019 में चुनाव लड़ेंगी.

उन्होंने अपनी बात की शुरुआत बीजेपी पर हमले से की और मोदी-शाह की जोड़ी को गुरु-चेले की जोड़ी बताया. इसके बाद उन्होंने 1993 में किए गठबंधन को याद करते हुए कहा कि उस वक्त भी गठबंधन ने बीजेपी को पटखनी दे दी थी.

मायावती ने कहा कि गेस्टहाउस कांड से ऊपर देशहित और जनहित को रख कर हमने गठबंधन का फैसला किया है. बीजेपी जैसे काम उस वक्त कर रही थी (90 के दशक में) वैसे ही काम आज भी कर रही है. पूरे देश की जनता बीजेपी से परेशान है.

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि अब बीजेपी को हराने के लिए दोनों पार्टियां एक साथ आई हैं. 2019 में नई राजनीतिक क्रांति होगा. देश और समाज को हमसे जो उम्मीदें हैं हम उन पर खरा उतरेंगे. लोकसभा और 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बेईमानी से सरकारें बनाई हैं.

मायावती ने कहा कि बीजेपी से जनता दुखी है. हमने उपचुनाव में बीजेपी को हराया था. कांग्रेस की भी जमानतें जब्त हो गई थीं. हमें बीजेपी एंड कंपनी को सत्ता में आने से रोकना है और ऐसा जरूर होगा. मायावती ने अपने भाषण के दौरान दो से तीन बार गेस्टहाउस कांड का जिक्र किया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे वक्त देश और यूपी में शासन किया जिसमें लोग परेशान रहे. इसी कारण एसपी-बीएसपी जैसे दलों का भी जन्म हुआ. सत्ता चाहे बीजेपी के पास रही हो या फिर कांग्रेस के पास बात एक ही है. दोनों पर ही रक्षा सौदों में घोटालों के आरोप लगे. एक के शासन में बोफोर्स हुआ जबकि दूसरे के शासन में राफेल हुआ.

मायावती ने कहा कि इस वक्त देश में 1975 की इमरजेंसी जैसे हालात हैं. उस वक्त घोषणा की गई थी जबकि वर्तमान में अघोषित इमरजेंसी चल रही है. इस बार नतीजे 1977 की तरह होंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन में केवल उसी को फायदा होता है सहयोगी पार्टी को नहीं.

उन्होंने कहा कि 1996 में हमने ऐसा करके देखा था. पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने भी ऐसा किया था. दोनों को ही कांग्रेस के साथ गठबंधन का नुकसान उठाना पड़ा. जबकि एसपी-बीएसपी के वोट एक दूसरे को ईमानदारी से ट्रांसफर हो जाते हैं.

बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि अगर ईवीएम ठीक रहे तो बीजेपी को यूपी में ही रोक देंगे. 4 जनवरी को जो बैठक हुई थी उसमें सब कुछ फाइनल हो गया है. इसीलिए बीजेपी ने घबराकर अखिलेश के खिलाफ कार्रवाई करनी चाही. अब दोनों पार्टियों का गठबंधन पहले से भी मजबूत है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने शिवपाल सिंह यादव पर पानी की तरह जो पैसा बहाया है वो बेकार हो गया है. 80 सीटों में से बीएसपी और एसपी 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी जबकि दो सीटों को कांग्रेस के लिए छोड़ दिया गया है. साथ ही दो अन्य सीटों पर हम अपने सहयोगियों को जगह देंगे.

बीजेपी को रोकने के लिए एक हुई हैं एसपी-बीएसपी: अखिलेश

एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखे शब्दों में कहा कि बीजेपी की सरकार जनता पर अत्याचार कर रही है, देश और समाज को बांटा जा रहा है, जातिवाद फैलाया जा रहा है और अब हालत ऐसी हो गई है कि देश और यूपी में जाति, धर्म देश कर काम किए जा रहे हैं.

अखिलेश ने कहा कि यूपी में जाति पूछ कर बेकसूर लोगों के एनकाउंटर किए जा रहे हैं. अस्पतालों से लेकर थानों तक में जाति पूछी जा रही है. गरीबों के बच्चे मर रहे हैं और भूखे सोने को मजबूर हैं. दूसरी तरफ बीजेपी सरकारें उद्योगपतियों को खुश करने के लिए काम कर रही है.

मायावती की तुलना में काफी संक्षिप्त बयान देते हुए एसपी सुप्रीमो ने कहा कि बीजेपी की कूटनीति का विनाश करने के लिए एसपी और बीएसपी एक हुई हैं. ये केवल राजनीतिक गठबंधन नहीं है. उन्होंने कहा कि जब बीजेपी ने बीएसपी उम्मीदवार भीम राव अंबेडकर को राज्यसभा नहीं जाने दिया था तभी से गठबंधन का विचार बन गया था.

अखिलेश ने तीन बार मायावती को धन्यवाद और बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने एसपी को बराबरी का हक और सम्मान दिया है. समाजवादी लोग भी उनको सम्मान देंगे. उनका अपमान मेरा अपमान माना जाएगा और इसे सहन नहीं किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि बीजेपी दंगा फसाद भी फैला सकती है इसलिए दोनों पार्टी के कार्यकर्ता सावधान रहें. समय के साथ ये संबंध और मजबूत होंगे. एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि यूपी पहले भी देश को पीएम दे चुका है और एक बार फिर यूपी से ही पीएम बनेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget