एक्सप्लोरर

आगरा हिंसा: 14 लोग गिरफ्तार और 200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज

आगरा: आगरा के सदर बाजार और फतेहपुर सीकरी थानों में शनिवार को हुई हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के सिलसिले में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े 14 लोगों को आज गिरफ्तार किया गया और 200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ.

200 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के बदसलूकी की और पथराव किया. वे लोग अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों की कथित प्रताड़ना के आरोप में बंद पांच लोगों की रिहाई की मांग कर रहे थे.

पुलिस उपमहानिरीक्षक महेश मिश्रा ने बताया, कल हुई हिंसा के सिलसिले में हमने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दक्षिणपंथी समूहों के 30 सदस्यों और 200 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. कथित रूप से इन लोगों ने कल सदर बाजार थाने में कल तोड़फोड़ की है. इनपर लगे आरोपों में दंगा, अवैध तरीके से एकत्र होना, डकैती, सरकारी कर्मचारी को अपनी ड्यूटी करने से रोकना और आगजनी कर नुकसान पहुंचाना शामिल है.

वरिष्ठ अधिकारी सहित कुछ पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी का आरोप

फतेहपुर सीकरी पुलिस ने आज सुबह फ्लैग मार्च भी निकाला. फतेहपुर सीकरी में कल दो समूहों के बीच हुए झगड़े के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था. इसके बाद दक्षिणपंथी समूहों के सदस्य हिरासत में लिये गये लोगों की रिहाई की मांग करते हुए थाने में जमा होने लगे. इस दौरान भीड़ ने एक वरिष्ठ अधिकारी सहित कुछ पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की और बाइक क्षतिग्रस्त कर दिया.

हिन्दुत्व संगठन के सदस्यों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जब पथराव और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी तो, हिरासत में लिये गए लोगों को फतेहपुर सीकरी थाने से सदर बाजार थाना लाया गया. अछनेरा के सर्किल ऑफिसर रविकांत पाराशर को एक अज्ञात व्यक्ति ने थप्पड़ मारा और उनकी पिस्तौल छीनने का प्रयास किया.

सब इंस्पेक्टर की पिटाई कर बाइक को लगा दी आग

हालांकि भीड़, सदर बाजार थाने के बाहर इकट्ठा हो गयी और हिरासत में लिए गए पांच लोगों को छोड़ने की मांग करते हुए एक सब इंस्पेक्टर की पिटाई कर दी तथा एक बाइक को आग लगा दी. इन प्रदर्शनकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक भी कथित रूप से शामिल थे. हालांकि सूचना है कि संभवत: वह हिंसा शुरू होने से पहले ही मौके से चले गये थे.

हिंसा के बाद पुलिस ने आज बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाया और दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली है.

बदमाशों को सबक सिखाने का संकल्प

गौरतलब है कि घटना के कुछ ही देर पहले, उत्तर प्रदेश के पुलिस प्रमुख सुलखान सिंह ने पदभार संभालते हुए बदमाशों को सबक सिखाने का संकल्प लिया .

आगरा में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि वे किसी दबाव में नहीं आएंगे और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उनका कहना है कि और लोगों की गिरफ्तारी संभव है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'सपा के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए', योगी के मंत्री का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
मेरठ में 200 करोड़ से बनेगी रेयर अर्थ रिफाइनरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोश रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget