एक्सप्लोरर

विवाद के बीच आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ताजमहल का किया दीदार

राज्य सरकार ने ताजनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से विकास योजनाओं पर 370 करोड़ रुपये खर्च करने का एलान किया है.

आगरा: ‘‘मोहब्बत की जीती-जागती’’ मिसाल कहलाने वाले ताजमहल को लेकर बीजेपी के मंत्रियों और नेताओं के विवादित बयानों की पृष्ठभूमि में आगरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज 17वीं सदी की इस इमारत के बाहर पार्किंग में झाडू लगाकर सफाई की और फिर ताज का दीदार किया. सीएम योगी ने खिंचवाई पर्यटकों के साथ फोटो  ताजमहल के दीदार के दौरान योगी आदित्यनाथ ने पर्यटकों के साथ फोटो भी खिंचवाई. योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान ताजमहल के बाहर ‘जय श्रीराम’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे भी लगे. आदित्यनाथ ताजमहल का दीदार करने वाले उत्तर प्रदेश में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं. योगी करीब 30 मिनट तक ताज महल में रहे. योगी ने पास के ही शाहजहां पार्क का भ्रमण भी किया. सीएम योगी ने ताजमहल के पश्चिमी दरवाजे पर लगाई झाड़ू दर्जनों अधिकारियों और पुलिस कमांडो के साथ यहां पहुंचे योगी ने पीले दस्ताने, सफेद टोपी और प्रदूषण रोधी मास्क पहन कर बीजेपी के करीब 500 कार्यकर्ताओं के साथ ताजमहल के पश्चिमी दरवाजे पर झाडू लगाई. विवाद के बीच आगरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ताजमहल का किया दीदार उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की बुकलेट में राज्य की विकास परियोजनाओं की सूची से ताजमहल का नाम नदारद होने, मंत्रियों और विधायकों की तरफ से विवादित बयान दिये जाने की पृष्ठभूमि में योगी आदित्यनाथ के ताजमहल आने की घोषणा हुई थी. बीजेपी विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को बताया था इतिहास पर धब्बा गौरतलब है कि बीजेपी विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को ‘‘भारतीय इतिहास पर धब्बा’’ बताया था जबकि बीजेपी सांसद विनय कटियार ने कहा था कि यह मूल रूप से शिव मंदिर ‘तेजो महालय’ है. हालांकि, इस विवाद के बीच, गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने ताजमहल को भारतीयों के ‘खून पसीने’ से बनी इमारत बताते हुए इसे विश्वस्तरीय स्मारक एवं ‘भारत का गौरव’ करार दिया था. योगी की यह टिप्पणी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दिये गए उनके बयान के बिल्कुल विपरीत थी. चुनाव प्रचार के दौरान योगी ने कहा था कि ताजमहल भारतीय संस्कृति को नहीं दर्शाता है और विदेश से आने वाले गणमान्य लोगों को ताजमहल की प्रतिकृति के स्थान पर गीता की प्रति भेंट की जानी चाहिए. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 370 करोड़ खर्च करने का एलान बता दें कि राज्य सरकार ने ताजनगरी में पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से विकास योजनाओं पर 370 करोड़ रुपये खर्च करने का एलान किया है. सीएम योगी ने कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया. उन्होंने ताज महल से आगरा किले के बीच पर्यटक मार्ग की आधारशिला भी रखी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खैरिया हवाईअड्डे पर उतरने के बाद नांगला पाइमा गांव गये जहां उन्होंने रबड़ चेक डैम का निरीक्षण किया. वह काचपुरा गांव भी गये. पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी कर चुके हैं ताज का दीदार करीब दो साल पहले प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ताजमहल का दीदार करने आये थे. अखिलेश वैलेंटाइन डे के दिन यहां आये थे और पत्नी डिंपल यादव के साथ ताजमहल के सामने बेंच पर बैठकर तस्वीर खिंचवायी थी. यह भी पढें- इधर ताजमहल में थे योगी, उधर बीजेपी विधायक बोले- मंदिर ही था ताज पिता से मिले योगी तो हो गए भावुक, भर आई आखें, रुंध गया गला सीएम योगी के दौरे से पहले जानिए कब-कब चर्चा में आया ताजमहल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget