एक्सप्लोरर

बदायूं के बाद एक्‍शन में गोरखपुर की पुलिस, चेकिंग में हैंड्सअप कराकर दिखाए तेवर

कुछ दिन पहले ही बदायूं का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पुलिस हथियार तान कर चेकिंग करती दिखाई दे रही थी. अब गोरखपुर से भी कुछ इससे मिलती जुलती तस्वीरें सामने आई हैं.

गोरखपुरः बदायूं के बाद सीएम सिटी की पुलिस भी पूरी तरह से एक्‍शन में दिखाई दे रही है. चेकिंग के दौरान पुलिस ने लोगों को हैंड्सअप कराकर अपने तेवर दिखाए हैं. हालांकि बदायूं की तरह यहां लोगों के ऊपर पुलिस ने राइफल और पिस्‍टल नहीं तानी गई है. लेकिन, पुलिस के इस तेवर से लोग सकते में जरूर आ गए हैं. पुलिस जहां इसे उच्‍चधिकारियों का आदेश बता रही है. तो वहीं आम लोगों को ये तरीका रास नहीं आ रहा है.

बदायूं के बाद एक्‍शन में गोरखपुर की पुलिस, चेकिंग में हैंड्सअप कराकर दिखाए तेवर

बदायूं के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर की पुलिस के तेवर भी बदले हुए नजर आ रहे हैं. यहां पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान हाथ ऊपर कराकर उनकी तलाशी ली और उनके कागज चेक किए. इस दौरान पुलिस के ऐसे अंदाज से लोग सकते में भी आ गए. सीएम सिटी होने के कारण गोरखपुर में लगातार वाहनों की चेकिंग चल रही है. हेलमेट को लेकर भी विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं. कई चौराहों को हेलमेट जोन घोषित किया गया है.

बदायूं के बाद एक्‍शन में गोरखपुर की पुलिस, चेकिंग में हैंड्सअप कराकर दिखाए तेवर

दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौतों के कारण पुलिस यातायात नियमों को लेकर सख्‍त है. ऐसे में वाहनों की चेकिंग भी लगातार हो रही है. इसका मकसद ये है कि कोई अपराधी प्रवृत्ति का व्‍यक्ति उधर से गुजरे तो उसकी धर-पकड़ चेकिंग के दौरान की जा सके. लेकिन, पुलिस टीम को खतरा न रहे, इसलिए लोगों के हाथ ऊपर कराकर उनकी चेकिंग की जा रही है. ऐसे में लोग पुलिस के इस अंदाज का विरोध तो नहीं कर रहे हैं. लेकिन, सकते में जरूर हैं.

बदायूं के बाद एक्‍शन में गोरखपुर की पुलिस, चेकिंग में हैंड्सअप कराकर दिखाए तेवर

बदायूं जैसा नजारा गुरुवार को चिलुआताल के बरगदवां चौराहा पर देखने को मिला. जहां पर चिलुआताल थाने की पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी. यहां पर पुलिसवालों ने लोगों को गाड़ी रोकते ही हाथ ऊपर करने का कहा. उसके बाद उनकी चेकिंग की गई. पहली बाद गोरखपुर में पुलिस के इस तरह के तेवर देखकर लोग सकते में आ गए. प्रभारी थानाध्‍यक्ष सूर्यभान सिंह ने बताया कि एसएसपी डा. सुनील गुप्‍ता के निर्देश पर हैंड्सअप चेकिंग अभियान चलाया गया है.

बदायूं के बाद एक्‍शन में गोरखपुर की पुलिस, चेकिंग में हैंड्सअप कराकर दिखाए तेवर

बदायूं और गोरखपुर समेत प्रदेश भर में हैंड्सअप चेकिंग अभियान चल रहा है. ऐसे में पुलिसवाले नियमों का उल्‍लंघन करने वाले और कागजात पूरे नहीं पाए जाने के साथ हेलमेट नहीं पहनने वाले लोगों का चालान भी कर रहे हैं. यही वजह है कि पुलिस के इस तेवर से लोग सहम जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget