एक्सप्लोरर

चमकी बुखार: 100 से ज्यादा मौत के बाद जागी नीतीश सरकार, सीएम का निर्देश- SKMCH में बेड की संख्या 2500 हो

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे. यहां उन्होंने नाराज लोगों का विऱोध झेलना पड़ा. गुस्साए लोगों ने नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए. पटना से मुजफ्फरपुर की दूरी 80 किलोमीटर है लेकिन बताया जा रहा है कि नीतीश यहां नौ दिनों बाद पहुंचे.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सीएम नीतीश कुमार ने मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज का आज दौरा किया और हालात का जायजा लिया. राज्य में चमकी बुखार से 129 बच्चों की मौत हो चुकी है. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया  कि एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से प्रभावित क्षेत्रों का पर्यावरण अध्ययन किया जाना चाहिए और एक विश्लेषण किया जाना चाहिए. नीतीश कुमार ने एसकेएमसीएच में 2500 बेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. मौजूदा समय में यहां 610 बेड हैं. पहले फेज में जल्द से जल्द 1500 बेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. इसके अलावा एक धर्मशाला बनाने के लिए भी कहा है ताकि वहां मरीजों के परिजन ठहर सकें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध हों इसके लिए एडिशनल डॉक्टरों की तैनाती होनी चाहिए. इसके साथ ही रोज की स्थिति के संदर्भ में मीडिया ब्रीफिंग का समय भी निर्धारित करने का निर्देश दिया.

बिहार सरकार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा कि आज मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर के अस्पताल के सभी वार्ड का दौरा किया. अस्पताल की व्यवस्था से मुख्यमंत्री संतुष्ट थे. डॉक्टर की कमी नहीं थी फिर भी कुछ डॉक्टर को एनएमसीएच से भेजा जा रहा है. उन्होंने कहा कि बीमारी के पीछे की वजह किसी ने बच्चों के धूप में खेलना बताया तो किसी ने लीची खाने और मच्छर के काटने की बात कही. जिन बच्चों के घर में बच्चे बीमार हुए हैं उन सभी घरों में डॉक्टरों की टीम जाएगी और इसके पीछे की वजह का पता लगाया जाएगा. अभी तक इस बीमारी का कोई  सही पता नहीं चल पा रहा है.

बता दें कि आज जब नीतीश मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच पहुंचे तो वहां उन्होंने लोगों का विऱोध झेलना पड़ा. गुस्साए लोगों ने मुर्दाबाद और वापस जाओ के नारे लगाए. नीतीश के साथ उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी एसकेएमसीएच पहुंचे थे. लोगों की नाराजगी इसलिए भी बढ़ गई क्योंकि कहा जा रहा है कि नीतीश यहां नौ दिन बाद पहुंचे. जबकि राजधानी पटना से मुजफ्फरपुर सिर्फ 80 किलोमीटर दूर है. लोग इसी बात से नाराज हैं कि नीतीश कुमार ने यहां आकर स्वास्थ्य व्यवस्था का एक बार भी जायजा नहीं लिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बनाई लीगल टीम
दिल्ली प्रोटेस्ट में घायल बच्चों की मदद के लिए अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बनाई लीगल टीम
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
पति को कैंसर हुआ तो बिना तलाक महिला ने कर ली दूसरी शादी, अब होगी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
उत्तराखंड में बारिश से बढ़ा फ्लैश फ्लड का खतरा, देहरादून समेत 11 जिलों में अलर्ट; सावधानी बरतने की सलाह
उत्तराखंड में बारिश से बढ़ा फ्लैश फ्लड का खतरा, देहरादून समेत 11 जिलों में अलर्ट; सावधानी बरतने की सलाह
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित
राजस्व विभाग में अनियमितता पर सख्ती, बिहार के 3 अंचल अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget