एक्सप्लोरर

कानपुर: फिर दहेज की भेंट चढ़ी एक मासूम, पिता का आरोप- ससुराल वालों ने मिट्टी का तेल डाल कर जिंदा जलाया

विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई, मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

कानपुर: कानपुर के परौख गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया जहां दहेज़ लोभियों ने विवाहिता पर मिट्टी का तेल डाल कर जला दिया. विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई, मौत की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित परौख गांव राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द्र का पैतृक गांव है. उनके राष्ट्रपति बनने के बाद इस गांव को आदर्श गांवों में चिन्हित किया गया था,पूरे प्रदेश में इस गांव को राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है. इसी गांव में रहने वाला राजकिशोर खेती किसानी का काम करता है. राजकिशोर के बड़े बेटे गौरव की शादी जनपद औरैया के पुरवा जैन निवासी श्याम सुन्दर की बेटी ज्योति से बीते 2 मार्च 2016 को हुई थी.

शादी के बाद से ज्योति को ससुराल पक्ष की तरफ से दहेज़ के लिए यातनाएं मिलने लगी. दरसल ज्योति की सास नंदनी और ससुर राजकिशोर दहेज़ में 7 लाख रुपए की मांग कर रहे थे. ज्योति के पिता इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ थे. जिसकी वजह से ज्योति के साथ मारपीट करने लगे. उसे कई-कई दिनों तक खाना नहीं देते थे.

ज्योति के पिता राजकिशोर के मुताबिक मेरे दो बेटे और एक बेटी थी. बेटी की शादी मैंने बहुत धूम धाम से की थी, मैंने अपनी तरफ से उसकी शादी में किसी तरह की कमी नहीं रखी थी. जितना भी मेरे पास था सब उसको दहेज़ नहीं बल्कि उपहार के रूप में दिया था. शादी के बाद से ही यह लोग बेटी को परेशान करने लगे, उसके साथ मार पीट करने लगे.

उसके सास ससुर मायके से 7 लाख रुपए लाने का दबाव बनाते थे. जव कहती थी कि मेरे पिता इतने रुपए नहीं दे पाएंगे तो उसके साथ मार पीट करते थे. कई बार मैंने अपने रिश्तेदारों के साथ बैठकर समझौता भी कराया था. जब मैं बेटी का हाल पूछने के फोन करता था तो मेरी बात बेटी से नहीं कराते थे. उसे भूखा रखते थे मारपीट करते थे, अंधेरे में कमरे बंद करके रखते थे.

उन्होंने बताया कि सोमवार की दोपहर के वाद मुझे पता चला कि आग की आग की चपेट में आने मौत हो गई है. जब मैंने आ कर देखा तो उसकी उसको मिट्टी का तेल डाल कर आग के हवाले किया गया था. पुलिस को इस घटना की तहरीर दी है. मंगलपुर इन्स्पेक्टर तुलसी राम के मुताबिक एक विवाहिता की मौत हुई है, मृतका के परिजनों की तहरीर पर सास नंदनी, ससुर राजकिशोर, पति गौरव और देवर गुल्लू, शम्भू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. जिसमें तीन लोगो की गिरफ़्तारी हुई है बाकि लोगों की तलाश जारी है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget