एक्सप्लोरर

करोड़ों की कर चोरी: सीएम सिटी में जीएसटी नंबर हैक कर किया साठ करोड़ का कारोबार

जालसाजों ने जीएसटी का भी तोड़ निकाल लिया है. वे इससे जहां सरकार को चूना लगा रहे हैं, तो वहीं व्‍यापारी भी इनका शिकार हो रहे हैं. सीएम सिटी में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है.

गोरखपुरः जालसाजों ने जीएसटी का भी तोड़ निकाल लिया है. वे इससे जहां सरकार को चूना लगा रहे हैं, तो वहीं व्‍यापारी भी इनका शिकार हो रहे हैं. सीएम सिटी में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है. जिसमें, मोबाइल कारोबारी का जीएसटी नंबर हैक कर जालसाजों ने 60 करोड़ रुपए की खरीद-बिक्री की है. जांच में खरीदे गए माल की बिक्री का पता भी फर्जी निकला है. उस माल को कहीं और बेचकर कर करोड़ों की कर चोरी कर सरकार को चूना लगाया गया है.

गोरखपुर के गोला कस्‍बे में आशीष जायसवाल की जायसवाल ट्रेडर्स नाम से मोबाइल शॉप है. फर्म के पास दो कंपनियों की एजेंसी भी है. एक माह पहले फर्म के मालिक आशीष जायसवाल को इस बात की जानकारी हुई कि उनके जीएसटी नंबर पर करीब 60 करोड़ रुपए की खरीद-बिक्री की गई है.

दुकानदार को वाणिजय कर विभाग से जानकारी मिली कि जनवरी, फरवरी और मार्च माह में गोरखपुर की दो फर्मों के नाम पर खरीद कर सामान को ई वे बिल के माध्‍यम से दिल्‍ली में बेच दिया गया है. बिक्री का जो पता दर्शाया गया है, वो पता भी जांच में फर्जी निकला है. यानी माल को कहीं और बेचकर जालसाजों ने करोड़ों की कर चोरी की है.

वाणिज्‍य कर विभाग की टीम ने बुधवार को गोला कस्‍बे में जायसवाल ट्रेडर्स पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. प्रथम दृष्‍टया आईडी-पासवर्ड हैक कर जालसाजी का मामला सामने आया है. व्‍यापारी आशीष जायसवाल ने बताया कि अक्‍टूबर माह में खुदरा विक्रेता ने बताया कि उसका जीएसटी कभी दायर नहीं किया गया है.

उसके बाद उन्‍होंने अपने अधिवक्‍ता से संपर्क किया, तो उन्‍होंने बताया कि उनका जीएसटी आईडी पासवर्ड खुल नहीं रहा है. किसी ने उसे हैक कर लिया है. उन्‍होंने बताया कि वे अपने अधिवक्‍ता के माध्‍यम से ही हर माह जीएसटी फाइल करते हैं. उन्‍होंने अपनी आईडी और पासवर्ड भी उन्‍हें दे दिया था.

इसके बाद 29 अक्‍टूबर को वे वाणिज्‍य कर विभाग-4 के सहायक आयुक्‍त अनिल कुमार मिश्रा के पास गए और उन्‍हें सारी बात की जानकारी देने के बाद आधार और पैन नंबर सत्‍यापित‍ कराया. व्‍यापारी ने बताया कि उन्‍हें जानकारी दी गई कि गोरखपुर की फर्म मंजू इंटरप्राइजेज और महाराजा के माध्‍यम से ये जालसाजी की गई है.

इन्‍हीं दो फर्मों के नाम से उनके जीएसटी नंबर से जनवरी, फरवरी और मार्च माह में ई-वे बिल के माध्‍यम से 60 करोड़ रुपए का माल खरीदा और बेचा गया है. उन्‍होंने बताया कि इन तीन महीने में उन्‍होंने सिर्फ 43 लाख का माल रुपए की खरीदारी की है.

हैकरों ने उनकी फर्म की आईडी और पासवर्ड हैक कर ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर चेंज कर दिया था. यही वजह है कि माल की खरीद और बिक्री की जानकारी उन्‍हें नहीं हुई.

वाणिज्‍य कर विभाग के एडिशनल कमिश्‍नर ग्रेड-वन रवि सेठ ने बताया कि व्‍यापारियों को आगाह किया जाता है कि वे अपना आईडी और पासवर्ड किसी से शेयर न करें. व्‍यापारी ने अपना जीएसटी पहचान और आईडी-पासवर्ड की गोपनीयता भंग की है. उसकी आईडी से 60 करोड़ करोड़ का व्‍यापार कर कर चोरी की गई है. इसके लिए सीधे तौर पर वो जिम्‍मेदार है. इस मामले में व्‍यापारी और हैकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जाएगा. किस माल की खरीद-बिक्री हुई है, इसकी सटीक जानकारी होने के बाद ही कर चोरी का आकलन किया जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget