एक्सप्लोरर

यूपी: प्रयागराज की गौशाला में 35 गायों की मौत, अंदर का हाल जान कर हिल जाएंगे आप

कुंभ नगरी प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर खोली गई गौशाला में सरकारी अमले की लापरवाही से 35 गायों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

प्रयागराज: कुंभ नगरी प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर खोली गई गौशाला में सरकारी अमले की लापरवाही से 35 गायों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. सरकारी अमले का दावा है कि इन गायों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है, जबकि स्थानीय लोग इन दावों को झुठला रहे हैं. उनका कहना है कि ज़्यादातर गायें भूख व बीमारी की वजह से मरी हैं.

वैसे मौके पर जो हालात नज़र आ रहे हैं, वह भी सरकारी अमले की लापरवाही साफ़ बयां कर रहे हैं. पूरा आश्रय स्थल घुटने भर से ज़्यादा पानी मे डूबा हुआ नजर आ रहा है. पानी भरा होने की वजह से अंदर तक जाने का रास्ता ही नहीं बचा है. गौशाला में साढ़े तीन सौ के करीब गायों को खुले आसमान के नीचे रखा जाता था.

यूपी: प्रयागराज की गौशाला में 35 गायों की मौत, अंदर का हाल जान कर हिल जाएंगे आप

पूरी गौशाला में दस फिट का भी कोई टिन शेड नहीं है. चारे और पानी के लिए सिर्फ दर्जन भर हौदे बने हुए हैं. यहां के 27 कर्मचारियों के लिए तीन झोपड़ी बनाई गई है, लेकिन वह भी पानी व कीचड़ में डूबी हुई नजर आईं. गौशाला सुनसान जगह पर है. आसपास रिहाइशी बस्ती नहीं है. यहां तक जाने का कच्चा रास्ता कीचड़ में डूबा मिला.

प्रयागराज में पिछले पांच दिनों से लगातार बारिश हो रही है. ऐसे में यहां के कर्मचारियों से खुले आसमान के नीचे घुटने भर पानी मे घुसकर गायों की सेवा करने की उम्मीद करना ही बेमानी है. ज़्यादातर गायों की मौत बुधवार की रात से लेकर बृहस्पतिवार की रात को हुई है.

यूपी: प्रयागराज की गौशाला में 35 गायों की मौत, अंदर का हाल जान कर हिल जाएंगे आप

कई स्थानीय लोगों का साफ़ आरोप है कि यहां गायों को न भरपेट चारा दिया जाता था और न ही उनकी ठीक से देखभाल की जाती थी. लोगों का साफ आरोप है कि गायों की मौत भूख, खुले आसमान में बारिश के पानी मे भीगने, बीमार होने व लापरवाही की वजह से ही हुई है.

मामले के तूल पकड़ने के बाद सरकारी अमला अब हरकत में आया है. उसने मौत का शिकार हुई गायों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें पड़ोस में ही दफना दिया है. पीएम रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है. गौशाला में बची हुई 309 गायों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है. वहां अब साफ सफाई, चारे पानी व शेड के इंतजाम किए जा रहे हैं.

यूपी: प्रयागराज की गौशाला में 35 गायों की मौत, अंदर का हाल जान कर हिल जाएंगे आप

बची हुई गायों की हालत इस गौशाला में गौवंश की सेवा की पूरी कड़वी हकीकत खुद ही बयां कर रही है. प्रयागराज की फ़ूलपुर तहसील के कांदी गांव की इस गौशाला की स्थापना इसी साल उन्नीस जनवरी को सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर किया गया था.

इन दिनों यहां 344 गायें थीं, जिनमे से 35 की मौत के बाद अब सिर्फ 309 ही बची हुई हैं. सरकारी मशीनरी के दावों पर यकीन करते हुए अगर यह मान भी लिया जाए कि 35 गायों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है तो भी इस गौशाला में सरकारी अमले की लापरवाही साफ़ नज़र आई, जिसका असर गायों की हालत पर भी दिखाई दिया.

यूपी: प्रयागराज की गौशाला में 35 गायों की मौत, अंदर का हाल जान कर हिल जाएंगे आप

मामले के तूल पकड़ने के बाद डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है. एडीएम प्रशासन की अगुवाई में गठित टीम को अधिकतम तीन दिनों में अपनी रिपोर्ट देनी होगी. हालांकि जांच में लीपापोती से आगे कुछ होने की उम्मीद कम ही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget