News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

इलाहाबाद में प्री मानसून ने दी दस्तक, बारिश से मौसम हुआ सुहाना

आग उगलता सूरज आज यहां बादलों की ओट में छिप गया है और रिमझिम फुहारों के बीच चल रही हवाएं गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत दे रही हैं. मौसम के बदले हुए मिजाज़ के चलते महीनों बाद यहां की सड़कें दोपहर के वक्त भी लोगों की चहल-पहल से गुलजार हैं.

Share:

इलाहाबाद : दोपहर से रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश के चलते संगम नगरी इलाहाबाद में आज मौसम बेहद सुहाना हो गया है. आग उगलता सूरज आज यहां बादलों की ओट में छिप गया है और रिमझिम फुहारों के बीच चल रही हवाएं गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत दे रही हैं. मौसम के बदले हुए मिजाज़ के चलते महीनों बाद यहां की सड़कें दोपहर के वक्त भी लोगों की चहल-पहल से गुलजार हैं. हालांकि मौसम के जानकारों का कहना है कि यह प्री मानसून बारिश है, जिसका असर दो से तीन दिनों तक देखने को मिल सकता है.

46 डिग्री का आंकड़ा पार कर रही थी गर्मी पिछले एक महीने में तकरीबन दस बार छियालीस डिग्री का आंकड़ा पार करने वाले संगम के शहर इलाहाबाद के मौसम ने आज सुबह अचानक करवट ली और रिमझिम फुहारों के बीच कुछ ही पलों में यहां का मौसम बेहद सुहाना हो गया. इलाहाबाद में दिन में ग्यारह बजे से रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है. मौसम सुहाना होने के बाद आज यहां न तो आसमान से आग बरस रही है और न ही गर्म हवाएं लोगों का जीना मुहाल कर रही हैं.

आसमान से बरस रही हैं राहत की बूंदे

आसमान में काले बादल छाये हुए हैं. सूरज इन्ही बादलों में छिप गया है और इंद्र देवता आसमान से राहत की बूंदे बरसा रहे हैं. मौसम के इस बदले हुए मिजाज़ से तापमान अचानक नीचे आ गया है और इसने गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत दी है. महीनों बाद लोग आज बिना काम के भी सड़कों पर निकलकर चहलकदमी करते हुए नजर आए. लोगों का कहना है कि मौसम के इस बदले हुए मिजाज़ ने उन्हें काफी राहत दी है.

प्री मानसून की तेज बारिश हो सकती है जानकारों का कहना है कि मौसम का बदला हुआ मिजाज़ प्री मानसून की दस्तक है.अगले एक-दो दिनों में यहां प्री मानसून की तेज बारिश हो सकती है, लेकिन मानसून के लिए यहां के लोगों को अभी कम से कम पंद्रह दिन और इंतजार करना पड़ सकता है. इलाहाबाद में मानसून आम तौर पर बाईस जून के बाद ही दस्तक देता है.

Published at : 08 Jun 2018 02:54 PM (IST) Tags: allahabad UP news ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

Mumbai News: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान

Mumbai News: चेंबूर हादसे में बड़ा खुलासा, सीसी सड़क और कंक्रीटीकरण के चलते गई मासूम की जान

Hathnikund Barrage: बारिश के बाद हथनीकुण्ड बैराज के 10 गेट खोले गए, कब तक दिल्ली पहुंचेगा पानी?

Hathnikund Barrage: बारिश के बाद हथनीकुण्ड बैराज के 10 गेट खोले गए, कब तक दिल्ली पहुंचेगा पानी?

Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान

Marwar News: मारवाड़ की 200 साल पुरानी जोधपुरी मोजरी को मिला GI टैग, दुनिया भर में चमकेगी पहचान

Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान

Jaipur News: जयपुर की 'ट्री एंबुलेंस', जहां बीमार पौधों का होता है मुफ्त इलाज, संगीत से दी जाती है नई जान

'सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं...', नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग

'सिर्फ राज्य का दर्जा नहीं...',  नेशनल कॉन्फ्रेंस के आंदोलन को लेकर मीरवाइज ने रखी बड़ी मांग

टॉप स्टोरीज

जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब

जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद

FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत

FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत

Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज

Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज