By: एजेंसी | Updated at : 06 Jun 2018 06:50 AM (IST)
गाजियाबाद: पुलिस ने कविनगर थाना इलाके से मंगलवार को दो साल पहले बंद हो चुके एक करोड़ के पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग दो प्रतिशत कमीशन के लालच में नोटों को नेपाल ले जा रहे थे. आरोपियों के पास से दो कार भी बरामद हुई हैं.
कविनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बंद हो चुके 500-1000 के नोट को कार में रखकर नेपाल ले जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेकिंग के दौरान कविनगर सी ब्लॉक मार्किट से दो स्विफ्ट कार के साथ 10 लोगों को पकड़ा.
GPS,कैमरा और इलेक्ट्रिकल फिल्ड से लैस है ये जैकेट, मनचलों की अब खैर नहीं
एक गाड़ी में अवतार सिंह, गौरव, राजेश उर्फ मंत्री, पिंटू और राहुल कुमार को 50 लाख रुपये के पुराने नोटों (500 रुपये के नोट की गड्डियां) के साथ पकड़ा. वहीं दूसरी गाड़ी में सवर अरुण गुप्ता, दीपक, राहुल शर्मा, काव्य और सचिन कुमार के पास से 50 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद हुए. सभी को गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए अरुण गुप्ता ने बताया कि नोएडा निवासी अनिल ने उन्हें नकली नोट नेपाल ले जाने के लिए लालच दिया था. अनिल को इस काम के लिए दस प्रतिशत और हमें दो-तीन प्रतिशत कमीशन मिलना था. पुलिस गिरोह के फरार साथियों की तलाश कर रही है.
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला
'2027 में PDA की सरकार, 300 से अधिक सीटें आएंगी', श्यामलाल पाल का बड़ा दावा
मुंबई में फिर एक मंच पर आए ठाकरे ब्रदर्स, सोनिया गांधी का भी जिक्र
'कांग्रेस को हैसियत...', यूपी चुनाव में 150 सीटों की मांग पर क्यों भड़के सपा सांसद?
6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से पहला ODI खेलेगी टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या की जगह खेलेगा ये सूरमा
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज