News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

पर्यावरण दिवस: अखिलेश ने बच्चों संग लिया साइकिलिंग का मजा, लोगों से की अपील

बता दें कि अखिलेश पत्नी डिंपल और बच्चों संग वे 2 जून से वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं. घर छोड़ने के बाद से यूपी के पूर्व सीएम का रूटीन बदल गया है.

Share:

लखनऊ: सरकारी बंगला छोड़ने के बाद से अखिलेश यादव फ़ॉर्म में हैं. कभी क्रिकेट खेलते दिखते हैं तो कभी साइकिलिंग करते. आज पर्यावरण दिवस के मौके पर अखिलेश को फिर से साइकिल चलाते देखा गया. पर इस बार वो अकेले नहीं थे बल्कि बेटी अदिति और बेटा अर्जुन भी साथ थे. इस दौरान उन्होंने रास्ते में लोगों से मुलाकात भी की.

अखिलेश ने इससे जुड़ी एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है,''आज पर्यावरण दिवस है, जो हमें अवसर देता है पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व और संकल्प को न केवल याद करने का बल्कि सक्रिय करने का भी. आइए पर्यावरण की रक्षा के लिए एक कदम बढ़ाएं, ज़मीन में नहीं तो गमलों में ही सही, लेकिन एक पेड़ ज़रूर लगाएं... और जो पहले लगाए थे, उनमें पानी दे आयें!

बता दें कि अखिलेश पत्नी डिंपल और बच्चों संग वे 2 जून से वीवीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं. घर छोड़ने के बाद से यूपी के पूर्व सीएम का रूटीन बदल गया है.सवेरे-सवेरे अखिलेश गोमती रिवर फ़्रंट पर साइकिल चलाते हैं और फिर दोस्तों संग पार्क में क्रिकेट खेलते हैं.दिन में समाजवादी पार्टी ऑफ़िस पहुंच जाते हैं. नेताओं से मिलना- मिलाना, हाल चाल और संगठन की जानकारी कर लेते हैं.

हाल ही में अखिलेश को स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट खेलते देखा गया. दरअसल अखिलेश साईकिलिंग के लिए निकले थे और रास्ते में लोगों को क्रिकेट खेलता देख वो अपने आप को रोक नहीं पाए और खेलने लगे.

Published at : 05 Jun 2018 05:37 PM (IST) Tags: ABP News
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

मुंडका-पीरागढ़ी के बीच बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, भारी वाहनों को मिलेगा सीधा बाईपास

मुंडका-पीरागढ़ी के बीच बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर, भारी वाहनों को मिलेगा सीधा बाईपास

'ओवैसी कह नहीं पा रहे हैं लेकिन...', प्रमोद कृष्णम ने बताया क्या चाहते हैं AIMIM चीफ

'ओवैसी कह नहीं पा रहे हैं लेकिन...', प्रमोद कृष्णम ने बताया क्या चाहते हैं AIMIM चीफ

यूपी में मौसम का यू टर्न! इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

यूपी में मौसम का यू टर्न! इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

आजमगढ़ BJP में मंच पर नाम न पुकारने पर बवाल, नेता और जिलाध्यक्ष में हाथापाई

आजमगढ़ BJP में मंच पर नाम न पुकारने पर बवाल, नेता और जिलाध्यक्ष में हाथापाई

दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

दिल्ली में अक्टूबर की गर्मी ने बढ़ाई बेचैनी, आज 37 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

टॉप स्टोरीज

एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'

एशियन गेम्स: खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर PM मोदी की प्रतिक्रिया, बोले- 'आपने देश को...'

KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी

KKK15 Winner: 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर बने अविनाश मिश्रा, ट्रॉफी के साथ घर ले गए इतनी प्राइज मनी

6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन

जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष को मिला नया हथियार, कहा- 'CEC हुए एक्सपोज' | बड़ी बातें

जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष को मिला नया हथियार, कहा- 'CEC हुए एक्सपोज' | बड़ी बातें