News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

मोदी सरकार के बेल आउट पैकेज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन, रखी हैं ये 6 मांगे

यूपी में किसानों के सबसे बड़े संगठन ने इसे झुनझुना बताया है. किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा “ इस से गन्ना किसानों को कोई फ़ायदा नहीं होने वाला है”.

Share:

लखनऊ: भारतीय किसान यूनियन ने मोदी सरकार के गन्ना किसानों के बेल आउट पैकेज का विरोध किया है. खबर है कि केन्द्र जल्द ही 8000 करोड़ के पैकेज की एलान कर सकती है. यूपी में किसानों के सबसे बड़े संगठन ने इसे झुनझुना बताया है. किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा “ इस से गन्ना किसानों को कोई फ़ायदा नहीं होने वाला है”. किसानों के संगठन ने बेल आउट पैकेज को चुनावी स्टंट बताया है.

कैराना लोकसभा उप चुनाव में बीजेपी की हार के बाद से गन्ना किसान चर्चा में हैं. विपक्ष इसे जिन्ना पर गन्ने की जीत बता रहा है. कहने का मतलब ये कि गन्ना किसानों के नाराज़ होने से बीजेपी हार गई. इस पेराई सीज़न में किसानों का चीनी मिलों पर 10 हज़ार करोड़ का बक़ाया हो गया है.

गन्ना किसानों को ख़ुश करने के लिए मोदी सरकार राहत पैकेज लाने की तैयारी में है. किसान यूनियन का कहना है कि यूपीए राज में 6 हज़ार करोड का बेल आउट पैकेज आया था. एनडीए सरकार भी पहले 15 सौ करोड़ की पैकेज दे चुकी है. यूनियन की मानें तो इससे गन्ना किसानों का कोई फ़ायदा नहीं हुआ. भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना किसानों की बेहतरी के लिए केन्द्र से 6 मांगे रखी है.

किसानों की बेहतरी के लिए केन्द्र के सामने रखी गई हैं ये मांगे

1. चीनी की बिक्री दो तरह से हो.जैसे कुकिंग गैस का है. घरेलू इस्तेमाल की चीनी 25 रूपए किलो और कॉमर्शियल चीनी 100 रुपए बाज़ार में मिले 2. देश में चीनी का बिफर स्टॉक बनाया जाए. 3. पेट्रोलियम में 25% तक इथेनॉल ब्लेंड किया जाए.ब्राज़ील की तरह गन्ने की रस से इथेनॉल बने 4. चीनी के निर्यात पर सब्सिडी दी जाए. 5. देश में शुगर केन फ़ंड बने. गन्ना देने के बदले किसानों को 24 घंटे में इस फ़ंड से भुगतान हो. समय पर पेटेंट न करने वाली मिलों से ब्याज वसूला जाए 6. चीनी आयात पर ड्यूटी लगाई जाए

Published at : 05 Jun 2018 03:13 PM (IST) Tags: PM Narendra Modi
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

राज्यसभा चुनाव के बीच अनुप्रिया बढ़ाएंगी BJP की मुश्किल, CM योगी को लिखी चिट्ठी

राज्यसभा चुनाव के बीच अनुप्रिया बढ़ाएंगी BJP की मुश्किल, CM योगी को लिखी चिट्ठी

मुफ्त बिजली की तैयारी के बीच J&K में 6,870 करोड़ बकाया, सरकारी विभाग टॉप पर

मुफ्त बिजली की तैयारी के बीच J&K में 6,870 करोड़ बकाया, सरकारी विभाग टॉप पर

'दूसरी बार आए तो तय होगी जवाबदेही', जनता दर्शन में CM योगी का सीधा संदेश

'दूसरी बार आए तो तय होगी जवाबदेही', जनता दर्शन में CM योगी का सीधा संदेश

यूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही एक्टिव हुईं आराधना मिश्रा, गठबंधन पर बड़ा बयान

यूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही एक्टिव हुईं आराधना मिश्रा, गठबंधन पर बड़ा बयान

UP राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर हलचल, CM योगी- BL संतोष के बीच डेढ़ घंटे हुई बात

UP राज्यसभा चुनाव: BJP की लिस्ट पर हलचल, CM योगी- BL संतोष के बीच डेढ़ घंटे हुई बात

टॉप स्टोरीज

'तो वह मना कर दें न...', अखिलेश के चाचा के बयान पर भड़के राजेंद्र पाल गौतम

'तो वह मना कर दें न...', अखिलेश के चाचा के बयान पर भड़के राजेंद्र पाल गौतम

'जजों ने बिना डरे...' जस्टिस भुइयां और रिटायर्ड जज नरीमन के बयान पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी

'जजों ने बिना डरे...' जस्टिस भुइयां और रिटायर्ड जज नरीमन के बयान पर बोले अभिषेक मनु सिंघवी

'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट हुए थे तैयार, स्क्रीनराइटर आमिल कियान ने खोला राज

'दृश्यम 3' के क्लाइमेक्स के लिए 100 से ज्यादा ड्राफ्ट हुए थे तैयार, स्क्रीनराइटर आमिल कियान ने खोला राज

2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम

2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत की आधी टीम कंफर्म! आकाश चोपड़ा ने लिए 6 नाम