एक्सप्लोरर

Railway News: अगले तीन साल में 100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल चालू, देशभर में होंगे मॉडर्न टर्मिनल

Railway News: पिछले सप्ताह पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल में भारतीय रेलवे के पहले 'गति शक्ति' कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया गया था और अब देशभर में ऐसे टर्मिनल लगाए जाएंगे.

Indian Railway News: रेलवे अपनी आय में बढ़ोतरी करने के लिए अगले तीन सालों में रेलवे 'गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल (जीसीटी)' नीति तहत 100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों को चालू करेगा. केंद्र सरकार के 16 मंत्रालयों और विभागों के सहयोग से काम पूरा होगा. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार तीन नए वैगन को 25 एक्सल लोड के साथ डिजाइन किया गया है, जो कि समकक्ष कम एक्सल लोड वैगनों पर क्षमता में लगभग 12 फीसदी से 17 फीसदी की वृद्धि कर रहे हैं.

100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल शुरू करने का लक्ष्य
रेलमंत्री ने बुधवार को लोकसभा में जानकारी दी कि रेल कार्गो को संभालने के लिए अतिरिक्त टर्मिनलों के विकास में उद्योग से निवेश को बढ़ावा देने के लिए गत दिसम्बर में एक नई 'गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल (जीसीटी)' नीति शुरू की गई थी और लक्ष्य 100 गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों को चालू करने का है.

अगले 3 सालों में होगा इन टर्मिनल का निर्माण
अगले तीन वित्तीय वर्षों यानी 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के भीतर. इन टर्मिनलों का निर्माण गैर रेलवे भूमि पर, साथ ही आंशिक रूप से या पूर्ण रूप से रेलवे भूमि पर किया जाएगा. उद्योग से मांग और कार्गो यातायात की क्षमता के आधार पर जीसीटी का स्थान तय किया जा रहा है. अब तक, जीसीटी के विकास के लिए लगभग 71 स्थानों की अनंतिम रूप से पहचान की गई है, और कुछ स्थानों को बाद में संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया के अनुसार जोड़ा या हटाया जा सकता है.

आसनसोल मंडल में भारतीय रेलवे के पहले 'गति शक्ति' कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन हुआ
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल में भारतीय रेलवे के पहले 'गति शक्ति' कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया गया था. इस कार्गो सुविधा से रेलवे की आय में प्रति माह लगभग 11 करोड़ रुपये की वृद्धि होने की उम्मीद है. इसके बाद उत्तर-पश्चिम रेलवे ने जोधपुर मंडल के नागौर जिले के मारवाड़ मूंडवा में अंबुजा सीमेंट लिमिटेड को नया कार्गो टर्मिनल स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है. इसके साथ ही 'गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल' पर प्रधानमंत्री के गति शक्ति विजन और रेल मंत्रालय की नीति के अनुसार थापरनगर, झारखंड में मैथान पावर की एक निजी साइडिंग को सफलतापूर्वक चालू किया है.

दिसंबर 2021 में गति शक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल नीति की स्थापना की गई थी. पीएम गति शक्ति सभी राज्य सरकारों सहित राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना बनाने के साथ-साथ निष्पादन के लिए रेलवे, सड़क, जलमार्ग और विमानन सहित सभी प्रमुख बुनियादी ढांचा मंत्रालयों में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के समन्वय के उद्देश्य से शुरू की गई एक पहल है. गति शक्ति पहल ने रेलवे और सड़कों सहित भारत सरकार के 16 मंत्रालयों और विभागों को एक साथ लाया है.

ये भी पढ़ें

बाबा रामदेव की रुचि सोया में आज निवेश का मौका, 4300 करोड़ रुपये के FPO के लिए प्राइस बैंड 615-650 रुपये, जानें खास बातें

Gold Price Today: जानिए आज सोना चांदी महंगे हुए या सस्ते, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget