एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने की बाइडेन की तारीफ, बोले- भारत में 'जो कुछ हो रहा' उसपर अमेरिका क्यों नहीं बोलता

राहुल बोले, पूरा सिस्टम इस समय भाजपा के अनुसार काम कर रहा है, कोई भी हमारा साथ देने को तैयार नहीं है. कांग्रेस नेता ने कोविड-19 को लेकर जो बाइडेन सरकार द्वारा जारी किए गए आर्थिक पैकेज पर उनकी तारीफ भी की.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर संस्थानों में घुसपैठ का आरोप लगाते हुए अमेरिकी सरकार से इस पर अपनी राय बयान करने को कहा है. हार्वर्ड केनेडी स्कूल के एंबेसडर और पूर्व अमरीकी राजनयिक निकोलस बर्न्स ने खास बातचीत के दौरान राहुल ने कहा, "भारत में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, उस पर मैंने अब तक अमेरिका की सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं सुनी हैं. यदि आप लोकतंत्र की साझेदारी की बात कह रहे हैं, तो यहां जो चल रहा है, उस पर आपका क्या विचार है ?"

राहुल ने अमेरिका के लोकतंत्र के बारे में बात करते हुए कहा, ''मैं बुनियादी तौर पर मानता हूं कि अमेरिका एक गहरा विचार है. स्वतंत्रता का विचार जिस तरह से आपके संविधान में मौजूद है वह बेहद शक्तिशाली है लेकिन आपको हर जगह उस विचार का बचाव करना चाहिए, यही असली सवाल है.''

कोविड-19 के आर्थिक पैकेज को लेकर की अमेरिका की तारीफ

राहुल ने अमेरिका में कोविड-19 को लेकर जो बाइडेन सरकार द्वारा जारी किए गए आर्थिक पैकेज पर उनकी तारीफ करते हुए कहा, "राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस मामले में जो कदम उठाए हैं वो बेहतरीन हैं. भारत को भी अमेरिका की तरह इस पर सोचने की जरुरत है. हमारी केंद्र सरकार लोगों तक आर्थिक पैकेज पहुंचाने से इंकार करती आ रही है. अमेरिका ने इस श्रेत्र में बेहद अच्छा काम किया है."

साथ ही राहुल ने कांग्रेस पार्टी में ढांचागत सुधार लाने की बात भी कही. उन्होंने कहा, "ये पहले जैसा दौर नहीं हैं. पूरे सिस्टम पर भाजपा का नियंत्रण है. कोई भी संस्थान ना तो हमारी सुरक्षा को तैयार है ना ही इस राजनीतिक लड़ाई में हमारा साथ दे रहा है. इस समय बहुत ज्यादा संभावनाएं मौजूद हैं और हमें अपने आपको इसके लिए नए सिरे से तैयार करने की जरुरत है."

यह भी पढ़ें

अमेरिकी संसद के बाहर कार सवार ने दो पुलिस अफसरों को कुचला, एक की मौत, गोलीबारी में संदिग्ध भी मारा गया

देश में फिर लॉकडाउन लगने की सुगबुगाहट तेज, जानिए क्या है कोरोना से प्रभावित राज्यों का विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget