एक्सप्लोरर

UP Elections 2021: कैराना से पलायन करने वाले परिवारों से मिले CM योगी, बोले- हिंदुओं को पलायन के लिए मजबूर किया गया

UP CM Yogi Adityanath in Kairana: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम यूपी के दौरे पर हैं. सबसे पहले उन्होंने कस्बा कैराना में पलायन करके गए वापस आए परिवारों से मुलाकात की.

Yogi Adityanath in Kairana: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिम यूपी के दौरे पर हैं. सबसे पहले उन्होंने कस्बा कैराना में पलायन करके गए वापस आए परिवारों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया. सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि हिंदुओं को कैराना से पलायन के लिए मजबूर किया गया.

सीएम योगी ने कहा, 1990 के दशक के शुरू में राजनीतिक अपराधिकरण और पेशेवर अपराधियों के राजनीतिकरण का दुष्परिणाम कैराना और कांधला जैसे कस्बों ने झेला. यहां हिन्दू व्यापारी और अन्य हिन्दुओं को व्यापक पैमाने पर प्रताड़ित करके यहां से पलायन करने के लिए मज़बूर किया गया था.

उन्होंने आगे कहा, बीजेपी राज में एक नया विश्वास बना है. 2017 में जब मैं मुख्यमंत्री बना था तो यहां पीएमसी बटालियन तैनात करने की मांग की गई थी. आज मैं खुद पीएमसी बटालियन की तैनाती के लिए यहां आया हूं. मैंने यहां के हर एक व्यक्ति को विश्वास दिलाया है कि सरकार अपराधियों के खिलाफ जिस जीरो टोलेरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही थी, वही नीति आगे भी जारी रहेगी.

2017 के चुनाव से पहले कैराना से हिंदुओं के पलायन का मुद्दा ख़ूब उछला था. तत्कालीन बीजेपी सांसद हुकुम सिंह ने जून 2016 में कैराना से हिंदुओं के पलायन का दावा किया था. हुकुम सिंह ने दावा किया था कि 300 से ज़्यादा हिंदू परिवारों ने डर की वजह से कैराना से पलायन किया है. हालांकि उस वक़्त की अखिलेश सरकार ने हिंदुओं के पलायन से इनकार किया था. बता दें कि 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कैराना पलायन बड़ा मुद्दा रहा था. पलायन के मुद्दे से 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा को फायदा मिला था.

ये भी पढ़ें-

Chhath Puja 2021: दिल्ली में छठ को लेकर सियासत तेज, ITO पर बीजेपी का प्रदर्शन, AAP ने कहा- घाट नहीं बनने दे रहे बीजेपी वाले

Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर हिंसा मामले की जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में संभव, सुप्रीम कोर्ट ने दिया संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget