एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण, विजयकांत के बेटे ने तीसरे मोर्चे का दिया संकेत

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना दिखाई दे रही है. डीएमडीके नेता विजयकांत के बेटे विजय प्रभाकरन ने तीसरा मोर्चा बनाने का संकेत दिया है.

चेन्नईः DMDK नेता विजयकांत के बेटे विजय प्रभाकरन ने तीसरा मोर्चा बनाने का संकेत दिया है. दरअसल आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावना दिखाई दे रही है. जिसके ओर इशारा करते हुए विजय प्रभाकरन ने बुधवार को कहा कि उनके पिता तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारी में हैं. अगर लोग बदलाव चाहते हैं और तीसरे मोर्चे का समर्थन करते हैं, तो हम निश्चित रूप से जीतेंगे.

त्रिची में पत्रकारों से बात करते हुए, प्रभाकरन ने ऐसा इशारा दिया कि सत्तारूढ़ अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के साथ अपना गठबंधन जारी रखने को लेकर वह वचनबद्ध नहीं हैं. उन्होंने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के साथ गठबंधन से भी इनकार नहीं किया और कहा कि पार्टी लोगों के कल्याण के बारे में चिंतित किसी भी दल से हाथ मिला सकती है.

DMK औऱ AIDMK गठबंधन जारी रहेगा

प्रभाकरन से सवाल पूछा गया कि क्या पूर्व पार्टी महासचिव वी.के. शशिकला को जेल से रिहा करने पर सत्तारूढ़ दल में फैले भ्रम के बावजूद डीएमडीके एआईएडीएमके के साथ गठबंधन जारी रखेगा. इस पर उन्होंने कहा, गठबंधन का फैसला समय करेगा.

उन्होंने कहा कि शशिकला का अभी चेन्नई लौटना बाकी है और वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगी और अन्य मुद्दों पर गौर करेंगी. प्रभाकरन ने कहा, हम शशिकला मैडम का समर्थन करते हैं, क्योंकि एक महिला के तौर पर उन्होंने सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी. हालांकि उन्हें अभी खुद को एक नेता के रूप में साबित करना है.

शशिकला से जताई सहानुभूति

प्रभाकरन की टिप्पणी से कुछ दिन पहले ही उनकी मां और डीएमडीके कोषाध्यक्ष प्रेमलता विजयकांत ने कहा था कि पार्टी एआईएडीएमके गठबंधन में बनी रहेगी. हालांकि उन्होंने गठबंधन में सीट बंटवारे में देरी को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की थी.

उन्होंने यह भी टिप्पणी की थी कि एक महिला के तौर पर उन्हें शशिकला से सहानुभूति है. प्रेमलता ने कहा कि आप सभी की तरह मैं भी इंतजार कर रही हूं कि एआईएडीएमके में कोई बदलाव होगा या नहीं, लेकिन एआईएडीएमके नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि शशिकला पार्टी में शामिल नहीं होंगी. डीएमडीके ने एआईएडीएमके के साथ गठबंधन में 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि पार्टी एक भी सीट जीतने में सफल नहीं हो पाई थी.

इसे भी पढ़ेंः NHAI के ठेकेदार ने 24 घंटे में कंक्रीट की सबसे लंबी सड़क बिछाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया

बुजुर्ग और बीमारों को हरिद्वार कुंभ में ना जाने की सलाह, स्टेशन पर होगी विशेष जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget