एक्सप्लोरर

Sambit Patra on Congress: संबित पात्रा बोले- कांग्रेस ने CWC में सरदार पटेल का अपमान करके पाप किया

Sambit Patra Press Conference: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि सरदार पटेल के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करके कांग्रेस ने अपनी बैठक से ना केवल भ्रम बल्कि पाप किया है.

Sambit Patra on Congress: कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की शनिवार को हुई बैठक में जम्मू कश्मीर को लेकर देश के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की नीति पर सवाल उठाए गए. कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले कार्यसमिति के स्थायी सदस्य तारिक हामिद कर्रा ने पटेल की नीतियों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि कश्मीर पर उनका रुख उदासीन था. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने त्वरित पहल नहीं की होती तो कश्मीर पाकिस्तान के कब्जे में चला जाता. तारिक हामिद कर्रा के इस बयान पर  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा. 

उन्होंने कहा, 'सरदार पटेल के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करके कांग्रेस ने अपनी बैठक से ना केवल भ्रम बल्कि पाप किया है. बीजेपी जानना चाहती है कि क्या इस तरह के शब्दों के प्रयोग के लिए तारिक हामिद कर्रा को बैठक से निकाला गया था.' संबित पात्रा ने कहा कि हिंदुस्तान को अखंड रखने में सरदार पटेल की अहम भूमिका रही है. जो देश के लोकप्रिय नेता रहे हैं, उन्हें CWC की बैठक में विलेन के रूप में पेश किया जा रहा था, उस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी मौजूद थे, क्या उनकी तरफ से ये प्रश्न उठा कि इस प्रकार पटेल साहब को नहीं कहा जाना चाहिए.  

'सरदार पटेल का अपमान किया गया'

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, 'तारिक हामिद कर्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, वो कश्मीर से आते हैं. उन्होंने सरदार पटेल को लेकर प्रश्न खड़ा किया. CWC की बैठक में राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में स्थापित करना ही तारिक हामिद का उद्देश्य था. उन्होंने बैठक में खड़े होकर पूछा भी कि कौन लोग राहुल गांधी को अध्यक्ष बनवाना चाहते हैं. इसी प्रकरण में उन्होंने कहा कि ये सधारण परिवार नहीं है.'

संबित पात्रा ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में उन्होंने सरदार पटेल को नीचा करके बताया.  एक परिवार ने सब कुछ किया और बाकी किसी ने कुछ नहीं किया, ये किस प्रकार की मानसिकता है. आखिर कांग्रेस क्या कहना चाहती है. संबित पात्रा ने आगे कहा कि सरदार पटेल जिन्ना के साथ मिले हुए थे, ऐसे शब्दों का प्रयोग करके कांग्रेस ने अपनी बैठक से ना केवल भ्रम बल्कि पाप किया है. बीजेपी जानना चाहती है कि इस तरह के शब्दों के प्रयोग के लिए क्या तारिक हामिद कर्रा को बैठक से निकाला गया. बीजेपी नेता ने कहा कि कांग्रेस एक परिवार को ऊपर दिखाने के लिए किसी को भी अपमानित कर सकती है. बीजेपी विकास की राजनीति कर रही है तो कांग्रेस भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है. 

ये भी पढ़ें- 

Kashmir Target Killings: जम्मू कश्मीर में आम नागरिकों की हत्या के बीच एक्शन में सरकार, गृहमंत्री ने बुलाई बड़ी बैठक

NCB में आर्यन खान की हुई काउंसलिंग, समीर वानखेड़े से कहा- एक दिन कुछ ऐसा करूंगा जिससे आपको गर्व होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget