एक्सप्लोरर

NCB में आर्यन खान की हुई काउंसलिंग, समीर वानखेड़े से कहा- एक दिन कुछ ऐसा करूंगा जिससे आपको गर्व होगा

काउंसलिंग के दौरान आर्यन खान सहित सभी आरोपियों को धार्मिक पुस्तक भी दी गई. जिसे जिस धर्म की पुस्तक पढ़नी हो (गीता ,बाइबल, कुरान) वह पुस्तक उपलब्ध कराई गई. 

मुंबई: सुपर स्टार शाहरुख खान का बेटा आर्यन खान ड्रग्स लेने के आरोप में इस समय मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है. खबरों के मुताबिक आर्यन खान जब एनसीबी यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में थे तो एनसीबी में उनकी काउंसलिंग भी की गई थी. 

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े  ने अपनी टीम के साथ हाल ही में आर्यन खान की काउंसलिंग की थी. अलग-अलग धर्मो के धर्मगुरुओं और एनजीओ के लोगों के साथ एनसीबी के अधिकारियों ने आर्यन खान और क्रूज़ ड्रग्स केस के अन्य आरोपियों की काउंसलिंग की.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान आर्यन ने समीर वानखेड़े से कहा, ''जेल से बाहर निकलने के बाद मैं गरीबों और कमजोरों की मदद करूंगा. मेरा वादा है कि  अब कभी ऐसा कुछ गलत नहीं करूंगा जिससे मेरा नाम खराब हो.'' 

आर्यन ने समीर वानखेड़े से कहा कि मैं एक दिन ऐसा कुछ जरूर करूंगा, जिससे आपको मुझ पर गर्व होगा. मुझसे गलती हुई, मुझे इसका पछतावा है. मुझे एक मौका दीजिए, गलती सुधारने का मौका दीजिए. NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को विश्वास दिलाया कि यहा से वो नई ज़िंदगी शुरू करेंगे और अच्छे काम से नाम रोशन करेंगे.

खबर ये भी आयी थी कि आर्यन ने करीब 10 मिनट तक अपने माता पिता शाहरुख और गौरी खान से बात की. पिछले साल कोरोना काल के दौरान ही जेल में वीडियो कॉल की व्यवस्था शुरू की गई, जिससे कैदी अपने घरवालों से बात कर सकें. रिपोर्टस् के मुताबिक आर्थर रोड जेल में बंद आर्यन खान अपने मम्मी-पापा से वीडियो कॉल पर बात करते हुए भावुक हो गए और फूट-फूटकर रोने लगें.

यह भी पढ़ें-
यूपी के CM योगी आदित्‍यनाथ का आरोप- पिछली सरकारों की फितरत दंगा थी, दंगाइयों को बढ़ाते थे आगे
Farmers Protest: किसानों का आज रेल रोको आंदोलन, लखनऊ में लगी धारा 144, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंगाल में किसी भी सूरत में लौटे टाटा ग्रुप', ममता बनर्जी का जिक्र कर सिंगूर नैनो प्रोजेक्ट पर बोले समिक भट्टाचार्य
'बंगाल में किसी भी सूरत में लौटे टाटा ग्रुप', ममता बनर्जी का जिक्र कर सिंगूर नैनो प्रोजेक्ट पर बोले समिक भट्टाचार्य
कर्नाटक की डीके शिवकुमार कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री? सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट
कर्नाटक की डीके शिवकुमार कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री? सामने आई संभावित मंत्रियों की लिस्ट
'यह वर्दी से नागरिक जीवन में...', CDS पद से रिटायर हुए जनरल चौहान, अबतक मिल चुके हैं ये सम्मान
'यह वर्दी से नागरिक जीवन में...', CDS पद से रिटायर हुए जनरल चौहान, अबतक मिल चुके हैं ये सम्मान
'उकसावे पर भारत क्या कर सकता है, इंडियन आर्मी ने बता दिया', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी
'उकसावे पर भारत क्या कर सकता है, इंडियन आर्मी ने बता दिया', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले आर्मी चीफ

वीडियोज

New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive
Tata Tiago Ev facelift vs old: Kya changes hain? #tata #tatatiago #autolive
नई Tata Tiago EV Facelift से Petrol Car भूल जाएंगे? #tata #tatatiago #autolive
Fuel Prices बढ़े तो Indians क्यों खरीद रहे Hybrid Cars? #fuelprices #hybridcars #autolive
‘Peddi’ के लिए Ram Charan ने झेली चोटें, Janhvi, Boman और Divyenndu ने भी शेयर किए दिलचस्प किस्से

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल को मान्यता देगा पाकिस्तान? जब रिपोर्टर ने मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा सवाल तो मिला ये जवाब
इजरायल को मान्यता देगा PAK? जब मार्को रुबियो के सामने इशाक डार से पूछा गया सवाल तो दिया ये जवाब
गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता, बोलीं- 'अपराधियों को...'
गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड पर मायावती ने जताई चिंता, बोलीं- 'अपराधियों को...'
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Karuppu Box Office Worldwide: तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ने थलपति विजय की 'वरिसू' को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार हुई कमाई
तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ने थलपति विजय की 'वरिसू' को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के हुई पार
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
पंजाब निकाय चुनाव में AAP का जलवा, BJP-कांग्रेस का ऐसा रहा हाल, 2027 के विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर?
Ebola Virus Outbreak: कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
कितना खतरनाक है इबोला का नया स्ट्रेन, अब तक मिले 900 से ज्यादा संक्रमित; 223 की हुई मौत
Embed widget