एक्सप्लोरर

गुजरात और महाराष्ट्र में फंसे अपने कामगारों को वापस लाने के लिए कदम उठाएगी ओडिशा सरकार

गुजरात और महाराष्ट्र में फंसे अपने कामगारों को वापस लाने के लिए ओडिशा सरकार कदम उठाएगी.ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने इसके लिए गुजरात के सीएम और महाराष्ट्र के सीएम से चर्चा की है.

भुवनेश्वर: देशभर में लॉकडाउन की वजह से विभिन्न राज्यों में फंसे उड़िया कामगारों को वापस लाने के लिए ओडिशा सरकार ने पहल की है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार गुजरात और महाराष्ट्र में फंसे अपने कामगारों को सम्मानजनक तरीके से लाने के लिए ठोस कदम उठाएगी.

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस मुद्दे पर महराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये चर्चा की. इस चर्चा में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल हुए.

सीएम पटनायक ने सीएम रूपाणी और सीएम ठाकरे से उनके राज्यों में फंसे उड़िया कामगारों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था करने का अनुरोध किया. चर्चा के दौरान फैसला हुआ कि ओडिशा के वरिष्ठ अधिकारी गुजरात और महाराष्ट्र के अधिकारियों से उड़िया कामगारों की वापसी के लिए समन्वय करेंगे.

उल्लेखनीय है कि ओडिशा के करीब पांच लाख प्रवासी कामगार देशभर में लॉकडाउन की वजह से फंसे हैं. जिनमें से अधिकतर गुजरात में खासतौर पर सूरत में और महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों में हैं.

अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए प्रवासी कामगारों को मुख्य रूप से बसों से लाया जाएगा लेकिन परिवहन के अन्य साधनों पर भी विचार किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि जो लोग ओडिशा वापस आना चाहते हैं उन प्रवासियों को अपना नाम और पता राज्य सरकार की वेबसाइट सीओवीआईडी19 डॉट ओडीआईएसएचए डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकृत कराना होगा.

ये भी पढ़ें-

Coronavirus Live Updates: कोविड-19 के खिलाफ किस तरह आगे बढ़ना है, इस पर मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे मोदी

भारत में कोरोना के खात्मे पर बड़ी भविष्यवाणी, रिसर्च में दावा- 18 जून तक 100% हो खत्म जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'स्पिरिट', 'नागजिला' से 'लव एंड वॉर' तक, 2027 में रिलीज होंगी बॉलीवुड की ये टली हुई फिल्में
'स्पिरिट', 'नागजिला' से 'लव एंड वॉर' तक, 2027 में रिलीज होंगी बॉलीवुड की ये टली हुई फिल्में
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
कम पैसों में शुरू करें बकरी पालन, सरकार भी दे रही 60 फीसदी तक सब्सिडी
Embed widget