एक्सप्लोरर

एलओसी पर बर्फीले तूफानों से जूझ रहे हैं भारतीय सैनिक

उत्तरी कश्मीर से सटी एलओसी पर रविवार और सोमवार की रात को भारतीय सैनिकों को कम से कम 32 एवलांच यानि बर्फीले तूफानों से आमना सामना हुआ.

नई दिल्ली: खराब मौसम के चलते एलओसी पर पिछले 48 घंटे भारतीय सेना के लिए बेहद मुश्किल भरे बीते हैं. उत्तरी कश्मीर से सटी एलओसी पर रविवार और सोमवार की रात को भारतीय सैनिकों को कम से कम 32 एवलांच यानि बर्फीले तूफानों से आमना सामना हुआ. इन एवलांच में एक जवान की मौत की खबर है. दो सैनिक अभी भी लापता हैं.

एलओसी के माछिल सेक्टर में एवलांच में सेना की एक पोस्ट आ गई, जिसके चलते पांच सैनिक उसकी चपेट में आ गए. चार सैनिकों को तो निकाल लिया गया है, लेकिन एक जवान अभी भी लापता है. जिन चार जवानों को निकाला गया है उसमें दो सैनिक कोमा में हैं और एक सैनिक गंभीर हालत में है और एक सुरक्षित है. सेना के मुताबिक, रविवार और सोमवार को इस सेक्टर में करीब 46 इंच (117 सेमी) बर्फबारी हुई.

ऐसी ही एक घटना नौगाम सेक्टर में हुई जहां बर्फ खिसकने से बीएसएफ के चार जवान चपेट में आ गए. लेकिन बाद में एक जवान की हार्ट-अटैक से मौत हो गई. बाकी तीन जवान सुरक्षित हैं. नौगाम सेक्टर में भी करीब 48 इंच (122 सेमी) बर्फबारी हुई. खबर ये भी मिली है कि गांदरबल इलाके में एवलांच की चपेट में आने से पांच (05) नागरिकों की भी मौत हुई है. खबर है कि एलओसी से सटे पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर यानि पीओके में बर्फबारी और एवलांच से भारी नुकसान हुआ है.

भारतीय सेना के मुताबिक, पिछले 48 घंटे में उत्तरी कश्मीर में जबरदस्त बर्फबारी हुई और बर्फीले तूफान के साथ साथ बर्फ के खिसकने की खबर है. मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद सेना ने सुरक्षा कारणों से एलओसी की अपनी अग्रिम चौकियों (फॉरवर्ड पोस्ट्स) को खाली नहीं किया. हालांकि खराब मौसम और एवलांच से बचने के काफी इंतजाम किए गए थे. जहां जहां एवलांच का खतरा था वहां एवलांच-रूट मेकर और रस्सियों का जाल बिछा दिया गया था. इन जगहों पर करीब 40 फुट उंचे पोल लगाए गए थे. गुरेज के कंजवालन इलाके से 200 सैनिकों को पहले से ही सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया था.

तंगधार सेक्टर में भी सात सैनिक एवलांच की चपेट में आ गए थे लेकिन सभी को सुरक्षित बचा लिया गया. उरी-गुलमर्ग सेक्टर में भी एक पोस्ट बर्फ खिसकने की चपेट में आई जिसमें सात जवान फंस गए थे, लेकिन सभी को सुरक्षित बचा लिया गया. रविवार को बर्फ में फिसलने के बाद से एक सैनिक गुलमर्ग में लापता है. गुलमर्ग में भी करीब 24 इंच बर्फबारी की रिपोर्ट है.

सेना मुख्यालय के मुताबिक, उत्तरी कश्मीर से सटी पूरी एलओसी पर उरी-गुलमर्ग, बारामूला, केरन, कुपवाड़ा, तंगधार, माछिल, गुरेज और नौगाम सेक्टर में इस साल काफी ज्यादा बर्फ प़ड़ी है. हालांकि मौसम विभाग ने अब कम बर्फ का संकेत दिया है. लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. क्योंकि आने वाले दिनों में अगर तापमान बढ़ा तो भारी बर्फ खिसक सकती है. इसलिए सभी पोस्ट्स को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि खराब मौसम से लड़ा जा सके और सैनिक सुरक्षित रहें.

सेना के मुताबिक, लेह-लद्दाख और करगिल इलाके में इस दौरान बेहद सर्दी है लेकिन वहां इस साल उत्तरी कश्मीर के मुकाबले कम बर्फ जमा हुई है. उत्तरी सियाचिन ग्लेशियर में सोमवार को सबसे कम तापमानम, माइनस (-) 57 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन भारतीय सैनिक वहां अपनी डयूटी मुस्तैदी से कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget