एक्सप्लोरर

टिकट खरीदा पर नहीं ली फ्लाइट और पूरा दिन एयरपोर्ट पर घूमता रहा? अपनी इस हरकत पर बुरा फंसा यूट्यूबर

पुलिस के अनुसार, वह जानबूझकर विमान में नहीं बैठा और इसके बजाय वह हवाई अड्डे पर घूम कर अपने मोबाइल फोन में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था.

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 23 वर्षीय एक यूट्यूबर को यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में कथित तौर पर प्रवेश करने, एक वीडियो रिकॉर्ड करने और यहां पूरा दिन बिताने का झूठा दावा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने गुरुवार (18 अप्रैल) को जानकारी देते हुए बताया कि येलहांका निवासी विकास गौड़ा ने सात अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे चेन्नई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान का टिकट लेकर हवाई अड्डे में प्रवेश किया था.

पुलिस के अनुसार, वह जानबूझकर विमान में नहीं बैठा और इसके बजाय वह हवाई अड्डे पर घूम कर अपने मोबाइल फोन में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था. यूट्यूबर ने 12 अप्रैल को अपने यूट्यूब चैनल पर कथित वीडियो अपलोड किया था. वीडियो में उसने यह झूठा दावा किया कि उसने हवाई अड्डे पर पूरा दिन बिताया और सुरक्षा की अनदेखी करते हुए हवाई अड्डा परिसर के कई क्षेत्रों में प्रवेश किया था. उसके यूट्यूब चैनल के लगभग 1.13 लाख सब्सक्राइबर हैं.

उन्होंने बताया कि बाद में उसने कथित वीडियो को डिलीट कर दिया था. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, '23 वर्षीय यूट्यूबर ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में प्रवेश करने के बाद टर्मिनल-2 पर सुरक्षा जांच कराई और फिर उस क्षेत्र में प्रवेश किया जहां से विमान उड़ान भरता है, लेकिन वह विमान में चढ़ने के बजाय हवाईअड्डा परिसर में इधर-उधर घूम रहा था और उसने यहां करीब छह घंटे बिताए.'

उन्होंने बताया, 'वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद वह सुरक्षाकर्मियों के समक्ष यह दावा करते हुए हवाई अड्डे से बाहर चला गया कि वह विमान में सवार नहीं हो पाया. उसके पास वैध टिकट और बोर्डिंग पास होने की वजह से सुरक्षाकर्मियों को उस पर शक नहीं हुआ.' उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसने प्रचार के लिए ऐसा किया और कथित वीडियो में उसके दावे अतिशयोक्तिपूर्ण थे. अधिकारी ने कहा कि यह मामला सामने आने के बाद उन्होंने यूट्यूबर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया.

यह भी पढ़ें:-
Surya Tilak Technology: लेंस और चंद शीशे, इस सिंपल टेक्नोलॉजी से हुआ रामलला का सूर्य तिलक, ISRO के वैज्ञानिकों ने यूं किया कमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: विपक्ष ने राज्यसभा से किया वॉकआउट, नड्डा बोले- इन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं
Live: विपक्ष ने राज्यसभा से किया वॉकआउट, नड्डा बोले- इन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget