एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ सड़कों पर उतरे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता, PPE किट पहनकर किया प्रदर्शन

शुक्रवार को वाहन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं.

नई दिल्ली: यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया और इस मुश्किल समय में आम जनता को महंगाई से राहत देने की मांग की. इस दौरान दिल्ली में यूथ कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं पीपीई किट पहने नज़र आए. प्रदर्शन के दौरान भारतीय यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा, ‘‘आपदा में अवसर ढूंढने वाली सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को आपदा में डाल दिया है. एक तरफ अर्थव्यवस्था चरमरा रही है, दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल की कीमतें आसमान छू रही है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी जब विपक्ष में थी तो पेट्रोल डीजल की 5 रुपये की वृद्धि पर सड़कों पर प्रदर्शन करती हुई दिखती थी पर आज जब चौतरफा महंगाई की मार है तो सब मौन हैं.’’

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल राव ने कहा, ‘‘हम यह मांग करते हैं कि बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए और उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी को वापस करके महंगाई और मंदी से जूझ रहे जनमानस को राहत दी जाए.’’


पिछले एक महीने में 18 बार बढ़े दाम ईंधन के दाम

गौरतलब है कि शुक्रवार को वाहन ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के दाम 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल के 28 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं. पिछले एक महीने में वाहन ईंधन कीमतों में 18 बार बढ़ोतरी हुई है.

दिल्ली में पेट्रोल 94.76 रुपये प्रति लीटर के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है. वहीं डीजल 85.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद लेह, आंध्र प्रदेश के लगभग सभी जिलों तथा तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गए हैं.

नए कानून नहीं माने तो Twitter को भुगतने होंगे परिणाम, आपत्तिजनक पोस्ट के लिए यूजर कर सकेंगे मानहानि का दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget