एक्सप्लोरर

गुजरात से योगी का राहुल गांधी पर वार, कहा- 'अमेठी का भी नहीं किया विकास'

ऐसे भी संकेत मिले हैं कि बीजेपी ने योगी को गुजरात में स्टार प्रचारक के रूप में उतारने का मन बना लिया है. ख़बर है कि गुजरात में योगी 25 से 30 जनसभाएं कर सकते हैं, जिसकी शुरुआत अक्टूबर के आखिरी हफ़्ते से होने की उम्मीद है.

वलसाड: गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र सूबे में राजनेताओं का दौरा बढ़ गया है और इस कड़ी में गौरव यात्रा के तहत यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज वलसाड में एक रैली को संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक के कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. योगी ने कहा कांग्रेस ने अमेठी का भी नहीं किया विकास. इसके साथ उन्होंने कांग्रेस की तरफ से सरदार वल्लभभाई पटेल की अनदेखी का भी मुद्दा उठाया.

अमेठी के विकास का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि यूपी के अमेठी और रायबरेली से इंदिरा गांधी और राजीव गांधी सांसद रहे. इन सीटों पर गांधी परिवार का कब्जा है. आज भी राहुल गांधी अमेठी के सांसद हैं, लेकिन वहां विकास नहीं हुआ, जिला मुख्यालय को भवन तक नहीं है.

यूपी के सीएम ने राहुल गांधी पर सीधे हमला करते हुए कहा कि जब गुजरात में बाढ़ आती है तो वो इटली भाग जाते हैं. 2001 के भूकंप के दौरान भी कहीं कांग्रेस का अता पता नहीं था. नरेंद्र भाई ने विकास का काम किया.

कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए योगी ने कहा कि इन्होंने विकास नहीं किया, लेकिन भारतीय पैसों को विदेशी बैंकों में जरूर रख दिया. योगी का कहना है कि कांग्रेस इसलिए मोदी और अमित शाह पर हमलावर हैं क्योंकि जब आज की सरकार भारत के लुटे गए पैसों की वापसी की बात कर रही है, कालाबाज़ारी पर रोक लगा रही है, भ्रष्चाटार पर लगाम लगा रही है तो इन्हें बुरा लग रहा है क्योंकि इन्होंने ही देश को लूटा है.

सरदार की अनदेखी

योगी ने सरदार सरदार पटेल की अनदेखी के बहाने न सिर्फ कांग्रस पर हमला किया, बल्कि हैदराबाद के निजाम और जूनागढ़ के नवाबों पर भी निशाने साधे. वलसाड की रैली में योगी ने कहा, "इस धरती के सपूत सरदार पटेल, जिसने देश की सभी रियासतों को एक किया. आप जानते हैं कि जूनागढ़ का नवाब और हैदराहाज का नवाब मानने को तैयार नहीं था. लेकिन जब पटेल ने डंडा किया तो दोनों भीगी बिल्ली बनकर दुम दबाने को मजबूर हुए. तब इन दोनों राज्यों का विलय भारतीय गणराज्य में हुआ. लेकिन कांग्रेस ने हमेशा पटेल जी की उपेक्षा की."

योगी ने अपनी रैली में सरदार पटेल को कांग्रेस शासन के दौरान भारत रत्न सम्मान नहीं दिए जाने का भी सवाल उठाया.

आपको बता दें कि गुजरात में एक अक्टूबर से शुरू हुई गौरव 15 अक्टूबर को खत्म हो रही है. 16 अक्टूबर को रैली कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गौरव यात्रा का समापन करेंगे.

योगी आज कई दूसरी जनसभाओं को संबोधित करेंगे और देर शाम नवसारी जाएंगे. गुजरात दौरे के दूसरे दिन सूरत की चोरयासी विधानसभा में आदित्यनाथ की जनसभा है, और आखिरी भुज का दौरा करेंगे.

ऐसे भी संकेत मिले हैं कि बीजेपी ने योगी को गुजरात में स्टार प्रचारक के रूप में उतारने का मन बना लिया है. ख़बर है कि गुजरात में योगी 25 से 30 जनसभाएं कर सकते हैं, जिसकी शुरुआत अक्टूबर के आखिरी हफ़्ते से होने की उम्मीद है.

आपको बता दें कि इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा के चुनाव हैं ऐसे में योगी आदित्यनाथ की यात्रा का मकसद लोगों को बीजेपी की तरफ खींचना है. हालांकि, अब तक चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों का एलान नहीं हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
SIR को लेकर जयराम रमेश का फिर CEC-PM पर हमला, बोले- 'Form 6 में गैरकानूनी...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget