एक्सप्लोरर

Yasin Malik Hospitalised: तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल कर रहे अलगाववादी नेता यासीन मलिक अस्पताल में भर्ती

तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल कर रहे यासीन मलिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मलिक के रक्तचाप (बीपी) में उतार-चढ़ाव आ रहा है.

Yasin Malik Hunger Strike: दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में भूख हड़ताल कर रहे कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को तबीयत बिगड़ने के बाद आरएमएल अस्पताल (RML Hospital) में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मलिक के रक्तचाप (बीपी) में उतार-चढ़ाव आ रहा है, जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उन्होंने बताया कि मलिक ने अस्पताल के डॉक्टरों को एक पत्र लिखकर कहा है कि वह इलाज कराना नहीं चाहता है. एक सूत्र ने कहा, ‘‘उसे बीपी में उतार-चढ़ाव के बाद मंगलवार को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया.’’

शुक्रवार से भूख हड़ताल

प्रतिबंधित जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख मलिक ने शुक्रवार सुबह को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की थी. केंद्र ने रुबैया सईद के अपहरण मामले की सुनवाई में जम्मू की एक अदालत में उसे पेश होने की अनुमति नहीं दी थी, जिसके बाद उसने भूख हड़ताल शुरू की. मलिक इस मामले में आरोपी है.

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए CBI के विशेष न्यायाधीश के सामने पेश हुए मलिक ने कहा था कि वह रुबैया सईद के अपहरण से जुड़े मामले में जम्मू की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना चाहता है. मलिक ने कहा था कि 22 जुलाई तक अगर सरकार ने इस संबंध में अनुमति नहीं दी, तो वह भूख हड़ताल शुरू करेगा.

मलिक को तिहाड़ की जेल संख्या सात में उच्च जोखिम वाली कोठरी में अकेले रखा गया है. मलिक को जेल के चिकित्सा जांच कक्ष में ले जाया गया था, जहां उसे आईवी फ्ल्यूड दिया जा रहा था. जेकेएलएफ प्रमुख मलिक आतंकवाद के वित्त-पोषण के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है.

Explained: जानिए क्या है PMLA एक्ट? जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिका

National Herald Case: सोनिया गांधी से आज की पूछताछ खत्म, ईडी ने तीन दिनों में 11 घंटे तक किए सवाल जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
PAK सेना से बदला लेने की साजिश? TTP समर्थक संदिग्ध गिरफ्तार
Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget