एक्सप्लोरर

अभिषेक बनर्जी ने ट्वीट कर सीएम ममता बनर्जी का हाल बताया, बीजेपी के लिये कही बड़ी बात

नंदीग्राम में कथित हमले के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बायें पैर का एक्सरे किया गया है. वहीं, उनके स्वास्थ्य जांच के लिये पांच डॉक्टरों की टीम बनाई गई है.

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कथित हमले के बाद बुधवार को यहां एसएसकेएम अस्पताल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक्सरे किया गया. डाक्टरों ने यह जानकारी दी.

बाएं पैर की एड़ी में चोट

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को इस सरकारी अस्पताल के वुडबर्न वार्ड के विशेष केबिन नंबर 12.5 में ले जाया गया और वहां चलती फिरती एक्स-रे मशीन की मदद से उनका एक्सरे किया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, उनके बाएं पैर की एड़ी में चोट है. दायें कंधे में भी दर्द है. डॉक्टर ने बताया कि, मुख्यमंत्री को सीने में दर्द महसूस हो रहा है और सांस लेने में भी दिक्कत आ  रही है. उन्हें अगले 48 घंटे तक निगरानी में रखा जाएगा.

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री को इसी परिसर के बांगुर इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंसेज में एमआरआई के लिए ले जाया गया.

ममता बनर्जी की तस्वीर ट्वीट की

इस बीच टीएमसी सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अस्पताल में भर्ती मुख्यमंत्री की तस्वीर ट्वीट की. इस दौरान उन्होंने कहा कि, ''बीजेपी दो मई को बंगाल के लोगों की ताकत देखेगी''.

बायें पैर का एक्स-रे किया गया

बनर्जी का उपचार कर रहे चिकित्सकीय दल से जुड़े इन डॉक्टर ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री के बायें पैर का एक्स-रे किया गया. हम एमआरआई भी करना चाहते थे. उनकी चोट का आकलन करने के बाद उपचार का अगला कदम तय किया जाएगा.’’

उन्होंने कहा कि एमआरआई करने के बाद मुख्यमंत्री को फिर विशेष वार्ड में लाया जा सकता है. डॉक्टर ने कहा, ‘‘ उन्हें (अस्पताल से) छुट्टी देने से पहले हमें उनकी स्थित पर नजर रखने की जरूरत है.’’

पांच डॉक्टरों की टीम बनाई गई

राज्य सरकार ने बनर्जी के उपचार के लिए पांच वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनायी है. बनर्जी पर शाम को चुनाव प्रचार के दौरान पूर्ब मेदिनीपुर के नंदीग्राम में कथित रूप से हमला हुआ.

बनर्जी ने आरोप लगाया कि चार-पांच लोगों ने उन्हें धक्का दिया और वह गिर गयीं. उनके अनुसार उनके पैर सूज गया और उनके सीने में दर्द और बुखार सा महसूस हो रहा है.

ये भी पढ़ें.

सीएम ममता अस्पताल में भर्ती, स्ट्रेचर से ले जाया गया, EC ने ‘हमले’ को लेकर रिपोर्ट मांगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget