एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: 'No...', पहलवानों के प्रदर्शन पर सीएम ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर निशाना, क्या कुछ बोलीं?

Wrestlers Protest At Jantar Mantar: जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला बोला है.

Mamata Banerjee Attack On PM Modi: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भी समर्थन मिला है. मामले को लेकर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि बुधवार (03 मई) को जब पुलिस ने पहलवानों पर हमला किया तो कोई केंद्रीय टीम नहीं भेजी गई.

‘...हिम्मत मत करना’

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने ट्वीट करते हुए पीड़ित पहलवानों का समर्थन किया और कहा, "इस तरह से हमारी बेटियों के सम्मान को ठेस पहुंचाना बेहद शर्मनाक है." इस मामले को लेकर उन्होंने आगे कहा, “भारत अपनी बेटियों के साथ खड़ा है और मैं एक इंसान के रूप में निश्चित रूप से हमारे पहलवानों के साथ खड़ी हूं. कानून सबके लिए एक है. "शासक का कानून" इन सेनानियों की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचा सकता. आप उन पर हमला कर सकते हैं, लेकिन उनका हौसला नहीं तोड़ सकते. लड़ाई सही है और लड़ाई जारी रहेगी.”

सीएम बनर्जी ने आगे कहा, “हमारे पहलवानों को चोट पहुंचाने की हिम्मत मत करना. देश उनके आंसू देख रहा है और तुम्हें माफ नहीं करेगा. मैं अपने पहलवानों से मजबूत रहने का आग्रह करती हूं, मैं पूरी ताकत के साथ उनके साथ हूं.”

केंद्र सरकार पर भी साधा निशाना

वहीं, मालदा के इंग्लिशबाजार में उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा, “अगर कर्नाटक विधानसभा चुनाव से बीजेपी का पतन शुरू होता है तो मुझे खुशी होगी. वो एक प्रदूषित पार्टी है. मुझे पता है कि कौन किसे पैसे दे रहा और ये कहां से आ रहा है.” उन्होंने सवाल करते हुए कहा, “क्या टीएमसी में सभी चोर हैं? तो जवाब दो कि मध्य प्रदेश में क्या हुआ था? वहां कब इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई जा रही हैं?”

इसके साथ ही सीएम ममता ने ये भी कहा कि मनरेगा को लागू करने में पश्चिम बंगाल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है इसके बावजूद भी राज्य को देय धनराशि जारी नहीं की गई. उन्होंने कहा, “हम फ्री में राशन दे रहे हैं लेकिन वो इसे ले जा रहे हैं. वो कई जगहों पर राशन बंद करने की कोशिश कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: गीता फोगाट और उनके पति को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार! ट्वीट कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget