एक्सप्लोरर

चीन के पीछे हटने पर बबीता फोगाट ने की पीएम मोदी की तारीफ, ट्विटर पर ट्रोल हो गईं रेसलर

भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में 15 जून को हुए खूनी संघर्ष के करीब 20 दिन बाद उस इलाके से दोनों देशों की सेनाएं डेढ़ किलोमीटर तक पीछे हट गई हैं.

नई दिल्लीः भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर पिछले लगभग 2 महीने से जारी गतिरोध को कम करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया. सोमवार 6 जुलाई को दोनों देशों की सेनाएं हिंसक झड़प वाली गलवान घाटी से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे तक हट गईं. चीन को झुकाने में भारत को मिली इस सफलता पर देश में खुशी जाहिर की गई. कुश्ती पहलवान और हरियाणा बीजेपी की नेता बबीता फोगाट ने भी इस पर खुशी जाहिर की, लेकिन अपने ट्वीट पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

बबीता ने किया पीएम की तारीफ में ट्वीट

सोमवार को चीन के पीछे हटने की खबर के बाद ओलंपियन बबीता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में ट्वीट किया. अपने ट्वीट में बबीता ने लिखा, “झुकते भी हैं झुकाने वाला चाहिए. पीछे भी हटते हैं हटाने वाला चाहिए. चट्टान जैसा मजबूत नेता नरेंद्र मोदी चाहिए.”

हालांकि ट्विटर पर कई सारे यूजर्स को उनका ये ट्वीट रास नहीं आया और उन्होंने बबीता को पीएम मोदी के सर्वदलीय बैठक में दिए गए बयान की याद दिलाई. पीएम मोदी ने गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद 19 जून को सर्वदलीय बैठक में कहा था कि “भारतीय जमीन पर न कोई आया था और न ही वहां किसी का कब्जा है.”

पीएम मोदी के इस बयान पर विपक्षी दलों ने उन पर जमकर निशाना साधा था और उसके बाद से लगातार सवाल उठते रहे हैं, कि अगर चीनी सेना भारतीय जमीन पर नहीं आई तो फिर संघर्ष किसकी जमीन पर हुआ.

ट्विटर यूजर्स ने किया बबीता को ट्रोल

पीएम के इसी बयान के आधार पर ट्विट यूजर्स ने बबीता से भी सवाल पूछा कि जब कोई भारतीय सीमा में नहीं आया था तो पीछे हटने के क्या मायने हैं?

मई के महीने में शुरू हुए तनाव के बाद से ही दोनों देशों की सेनाएं कई इलाकों में आमने-सामने आई थीं, लेकिन 15 जून की रात इसका सबसे हिंसक रूप दिखा था, जब दोनों देशों की सेनाएं टकराई थीं. इसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे, जबकि चीन को भी भारी नुकसान हुआ था. इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच मिलिट्री कमांडर स्तर और राजनयिक स्तर पर बातचीत हुई और सेनाएं पीछे हटने को राजी हुईं.

ये भी पढ़ें अब अमेरिका भी भारत की राह पर, टिकटॉक समेत चाइनीज ऐप पर लगा सकता है प्रतिबंध जम्मू-कश्मीर: पुलवामा के गोसू में मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget