एक्सप्लोरर

Worli Hit and Run Case: मिहिर अभी भी फरार, पिता और ड्राइवर गिरफ्तार... मुंबई हिट एंड रन केस की बड़ी बातें

Mumbai Hit And Run Case: महाराष्ट्र में हिट एंड रन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. मुंबई में एक बीएमडब्ल्यू कार ने पति और पत्नी को टक्कर मार दी जिसमें पत्नी की मौत हो गई.

Drunk Driving: महाराष्ट्र में दो महीने के भीतर नशे में गाड़ी चलाने की तीसरी घटना में, रविवार (07 जुलाई) की सुबह मुंबई के वर्ली इलाके में एक 45 साल की महिला की मौत हो गई. एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी. मामले में आरोपी मिहिर शाह के पिता राजेश शाह और ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है. इसके साथ ही पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की. हालांकि मिहिर अभी भी फरार है.

घटना से जुड़ी बड़ी बातें-

1. दरअसल, रविवार की सुबह करीब 5 बजे वर्ली इलाके से हिट एंड रन का मामला सामने आया. कोलीवाड़ा इलाके के रहने वाले प्रदीप नखवा और उनकी पत्नी कावेरी मछली लेने के लिए ससून डॉक गए थे. वापसी में एक बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी.

2. हादसे में ये दोनों घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान कावेरी ने दम तोड़ दिया. वहीं, मिहिर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 6 टीमें बनाई हैं.

3. मामले पर पुलिस ने बताया कि ये कार मिहिर शाह नाम का नौजवान चला रहा था. मृतक कावेरी को कार के बोनट पर लगभग 100 मीटर तक घसीटा गया, उसके बाद उसे सड़क पर फेंक दिया गया. कावेरी का पति किसी तरह गाड़ी के बोनट से कूद गया, लेकिन महिला की मौत हो गई.

4. हादसे के बाद से महिर शाह फरार है. बीएमडब्ल्यू कार एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के नेता राजेश शाह के 24 वर्षीय बेटे मिहिर चला रहा था. राजेश शाह पालघर जिले में शिवसेना के पदाधिकारी हैं.

5. शिवसेना नेता के बेटे ने जुहू के एक बार में शराब पी. जब वह घर लौट रहा था तो कार जब वर्ली पहुंची तो आरोपी ने ड्राइवर से कहा कि वह कार चलाना चाहता है. एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जैसे ही उसने गाड़ी संभाली, तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू ने स्कूटी को टक्कर मार दी.

6. डीसीपी जोन 3 कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच जारी है. हादसे के वक्त कार में दो लोग सवार थे. फिलहाल इस बात की जांच चल रही है कि कार कौन चला रहा था. अभी ड्राइवर राजऋषि और राजेश शाह को गिरफ्तार कर लिया है.

7. उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी शराब पीकर गाड़ी चला रहा था.

8. वहीं, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि कानून के सामने सभी समान हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. एकनाथ शिंदे ने कहा, "मुंबई में हिट एंड रन का मामला बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी."

9. उधर, शिवसेना (यूबीटी) ने मामले पर सरकार को निशाने लिया और कहा कि मुंबई में कानून व्यवस्था चरमरा गई है. वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि कहा कि वे लगातार मुंबई में वाहन चालकों की ड्राइविंग शैली और अनुशासन के बारे में बात करते रहे हैं.

10. उन्होंने आगे कहा कि विपरीत दिशा में कार चलाना, सिग्नल का पालन न करना, तीन लोगों को बैठाकर चलना. मुंबई में हर चीज बढ़ गई है, जो पहले नहीं थी! अब हिट-एंड-रन जैसी चीजें होने लगी हैं. भले ही दुर्घटना करने वाले को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाए, लेकिन यह जरूरी है कि ऐसी घटनाएं न हों. इसके लिए हमें राजनीति से परे जाकर इस स्थिति को सुधारना होगा!

ये भी पढ़ें: Pune Car Accident: 'सारे सपने टूट गए...', पुणे कार हादसे से टूटा पीड़ितों का परिवार, कहा- कैसे दी 3 करोड़ की कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget