एक्सप्लोरर

खुलासा: देश में 92 फीसदी महिलाएं 10 हजार से कम वेतन पर काम करने को मजबूर

देश में कामकाजी महिलाओं की स्थिति बहुत ही खराब है. 92 फीसदी से अधिक महिलाएं 10 हजार से कम वेतन पर काम करने को मजबूर हैं तो वहीं, 82 फीसदी पुरुषों की भी यही हालत है. इसका खुलासा एक रिपोर्ट के आधार पर हुआ है.

नई दिल्ली: देश में 92 प्रतिशत महिलाएं 10 हजार से कम की सैलरी पर नौकरी करती हैं तो वहीं, 82 फीसदी पुरुष भी 10 हजार से कम की तनख्वाह पर नौकरी करने को मजबूर हैं. इसका खुलासा हाल ही में जारी किए गए एक अध्ययन से हुआ है. अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय ने श्रम ब्यूरो के पांचवीं वार्षिक रोजगार-बेरोजगारी सर्वेक्षण (2015-2016) के आधार पर स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया- 2018 नाम की एक रिपोर्ट तैयार की है. इसी रिपोर्सेट से देश में नौकरी करने वाले पुरुष और महिलाओं की खराब आर्थिक स्थिति के बारे में पता चला है.

इस रिपोर्ट के मुताबिक 2015 में राष्ट्रीय स्तर पर 67 प्रतिशत परिवारों की मासिक आमदनी 10,000 रुपये थी जबकि सातवें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) ने  न्यूनतम वेतन 18,000 रुपये प्रति माह कर दी है. इससे साफ होता है कि भारत में एक बड़े तबके को मजदूरी के रूप में उचित भुगतान नहीं मिल रहा है.

इस रिपोर्ट को तैयार करने वाले अजीम प्रेमजी विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी में इकोनॉमिक्स के प्रोफेसर अमित बसोले ने बताया, "ये आंकड़े देश स्तर पर श्रम ब्यूरो के पांचवीं वार्षिक रोजगार-बेरोजगारी सर्वेक्षण (2015-2016) पर आधारित है". उन्होंने कहा, "मेट्रो शहरों में इसकी स्थिति अलग होगी क्योंकि गांवों और छोटे शहरों की तुलना में इन शहरों में महिलाओं और पुरुषों की आमदनी अधिक है."

रिपोर्ट में इस बात पर चिंता जाहिर की गई है कि विनिर्माण क्षेत्र में 90 प्रतिशत मजदूरों को न्यूनतम वेतन से भी नीचे की मजदूरी का भुगतान किया जाता है. असंगठित क्षेत्र की हालत और भी ज्यादा खराब है. स्टडी के मुताबिक तीन दशकों में संगठित क्षेत्र की उत्पादक कंपनियों में श्रमिकों की उत्पादकता छह प्रतिशत तक बढ़ी है, जबकि उनके वेतन में मात्र 1.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

शिक्षित युवाओं की देश में हालत पर अमित बसोले का कहना है, "आज की स्थिति निश्चित रूप से काफी खराब है. खासकर भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में. हमें उन कॉलेजों से बाहर आने वाले बड़ी संख्या में शिक्षित युवाओं का बेहतर उपयोग करने की आवश्यकता है."

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2015-16 के दौरान भारत की बेरोजगारी दर पांच प्रतिशत थी जबकि 2013-14 में यह 4.9 फीसदी थी. अध्ययन में इस बात को भी स्पष्ट किया गया है कि बेरोजगारी दर शहरी क्षेत्रों (4.9 फीसदी) की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों (5.1 फीसदी) नें मामूली रूप से अधिक है.

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के बीच बेरोजगारी दर अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर महिला बेरोजगारी दर जहां 8.7 प्रतिशत है वहीं पुरुषों के बीच यह दर चार प्रतिशत है. काम में लगे हुए व्यक्तियों में से अधिकांश व्यक्ति स्वयं रोजगार में लगे हुए हैं. राष्ट्र स्तर पर 46.6 प्रतिशत श्रमिकों खुद रोजगार में लगे हुए हैं, इसके बाद 32.8 प्रतिशत सामयिक मजदूर हैं. इस स्टडी के मुताबिक भारत में केवल 17 प्रतिशत व्यक्ति वेतन पर कार्य करते हैं और शेष संविदा कर्मी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
'छुट्टी मनाने या अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने गए राहुल गांधी', प्रदीप भंडारी ने उठाए सवाल
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
मणिपुर में 2 लोगों की हत्या के बाद बवाल, CM हाउस के बाहर रखे शव
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
उपचुनाव जीत पर विजय सरकार का गिफ्ट, मदुरंतकम-धारापुरम में हजारों करोड़ का पैकेज जारी
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget