एक्सप्लोरर

बेटियों की सुरक्षा के लिए लुधियाना पुलिस का सराहनीय कदम, फोन कीजिए और पाएं फ्री कैब

अगर आपको रात में सुनसान सड़क पर गाड़ी नहीं मिल रही है तो पुलिस की सेवा आपके लिए हाजिर है. लुधियाना पुलिस ने महिलाओं को मुफ्त सुरक्षा देने का बीड़ा उठाया है.

लुधियाना: पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक नई पहल की है. अकेली महिला को अगर सड़क पर घर पहुंचने का साधन नहीं मिल रहा है तो हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर सकती हैं. उन्हें पुलिस की तरफ से गाड़ी की सुविधा मिलेगी. गाड़ी मुफ्त में महिलाओं को सुरक्षित उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाएगी. दरअसल निर्भया कांड के बाद सरकार ने उसके नाम से निर्भया फंड का गठन किया था. मकसद था फंड का इस्तेमाल कर महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करना. लेकिन हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या की घटना ने एक बार पुरानी घटना की याद ताजा कर दी. सवाल जब उठने लगे तो सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए कहीं एप लांच किया गया, कहीं विशेष दिशा निर्देश पर बात हो रही है तो कहीं हेल्पलाइन का विस्तार किया गया. इसी कड़ी में लुधियाना पुलिस ने एक नई पहल के साथ महिलाओं को सुरक्षा देने का बीड़ा उठाया है.

पुलिस पहुंचाएगी सुरक्षित आपके द्वार

महिलाएं अब पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर गाड़ी मंगवा सकती हैं. फोन के चंद मिनट बाद ही कंट्रोल रूम या पुलिस की वैन या एसएचओ की गाड़ी उसकी सेवा में पहुंच जाएगी. और उसे सुरक्षित गंतव्य स्थान तक पहुंचाएगी. इसके लिए महिलाओं को कोई फीस नहीं देनी होगी. गाड़ी की फ्री सुविधा हर दिन 10 बजे रात से लेकर सुबह 6 बजे तक रहेगी. रविवार को लुधियाना पुलिस ने मुफ्त यात्रा सेवा की शुरुआत की. इस योजना के तहत कोई भी अकेली महिला गाड़ी ना मिलने पर गंतव्य स्थान तक जाने के लिए फ्री सेवा के लिए कॉल कर सकती है.

पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने कहा, "लुधियाना में पुलिस ने बचाव और सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं. पुलिस का दो हेल्प लाइन नंबर इसी खास उद्देश्य के लिए रिजर्व रखा गया है. 1091, 7837018555 नंबर 24 घंटे चालू रहेगा. लुधियाना में महिलाएं फ्री सेवा के जरिए अपने घर तक पहुंच सकती हैं.”

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने ‘शक्ति एप’ भी लांच किया है. एक बटन की क्लिक के साथ महिलाएं पुलिस सहायता की गुहार लगा सकती हैं. एप एसओएस की मदद से आपकी लोकेशन अपडेट कर देगा. जिसके बाद लोकेशन को नजदीदी पीसीआर से शेयर कर दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि पिछले महीने करीब 2500 महिलाओं ने अपने फोन में एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया है. लुधियाना में एसीपी प्रभजोत कौर को महिलाओं की सुरक्षा का नोडल इंचार्ज बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget